GK Question on Awards & Honours.
- [the_ad id=”2408″]
- प्रतिष्ठित ‘कालिदास सम्मान’ पुरस्कार का संबंध किस राज्य से है ?
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- राजस्थान
- झारखंड
Show Answers
वर्ष 1980 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, रंगमंच और कला जैसे कुल 4 क्षेत्र में अपने योगदान को सम्मानित करने हेतु प्रतिष्ठित कालिदास सम्मान पुरस्कार की स्थापना की गई। पूर्व में इस पुरुस्कार से पंडित रविशंकर, अहमद हुसैन और पंडित जसराज आदि को सम्मानित किया जा चुका है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 के प्रतिष्ठित कालिदास सम्मान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रोफेसर राज बिसारिया का चयन किया गया है।
- मैक्सिकन ग्रां प्री-2016 के विजेता है ?
- लुईस हैमिल्टन
- सेबेस्टियन वेट्टल
- एन रोसबर्ग
- डी रिक्केडो
Show Answers
30 अक्टूबर 2016 को मर्सडीज टीम के लुईस हैमिल्टन ने मेक्सिकन ग्रां प्री-2016 जीत ली है। लुईस हैमिल्टन एक ब्रिटिश फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर है। वह वर्ष 2008, 2014 और 2015 के फार्मूला वन विश्व चैंपियन भी है। मैक्सिकन ग्रां प्री एक एफआईए मंजूर रेस है, जो मैक्सिको सिटी के ऑटोड्रोमो Hermanos Rodríguez में आयोजित की जाती है।
- वह शक्शियत, जिसने वर्ष 2016 का मैन बुकर पुरस्कार जीता है ?
- मार्लोन जेम्स
- पॉल बेट्टी
- रिचर्ड फ्लानागन
- हिलेरी मेंटल
Show Answers
पॉल बेट्टी ने वर्ष 2016 का मैन बुकर पुरस्कार जीता है. इसी के साथ पॉल बेट्टी अमेरिका के प्रथम साहित्यकार हैं जिन्हें मैन बुकर पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें लंदन के गिल्डहॉल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अपने नक्सली व्यंग्य उपन्यास “The Sellout/नीलाम” के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनका उपन्यास एक युवा काले आदमी पर आधारित है जो एक उपनगर में गुलामी और नक्सली अलगावाद बहाल करने की कोशिश करता है।
- वर्ष 2016 के प्रतिष्ठित सखारोव पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है ?
- मलाला यूसूफ़जई
- डेनिस मुकवेगे
- रैफ बदावी
- नादिया मुराद
Show Answers
मानवाधिकार के लिए यूरोपीय संघ के प्रतिष्ठित सखारोव पुरस्कार 2016 के लिए दो यजीदी महिलाओं नादिया मुराद और लामिया अजी बशर को चुना गया है। इन दोनों यजीदी महिलाओं का वर्ष 2014 में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन ने यौन उत्पीड़न के लिए अपहरण कर लिया था। वर्ष 1988 में स्थापित सखारोव पुरस्कार यूरोपियन संसद द्वारा विचारों की स्वतंत्रता के लिए दिया जाने वाला वार्षिक पुरस्कार है।
- वह इटालियन शहर, जिसने दलाई लामा को मानद नागरिकता पुरस्कार से सम्मानित किया ?
- फ्लोरेंस
- नेपल्स
- मिलान
- रोम
Show Answers
मिलान शहर की परिषद के अध्यक्ष Lamberto Bertole ने तिब्बत के निर्वासित आध्यात्मिक नेता दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो को मिलन मानद नागरिकता पुरस्कार से सम्मानित किया। मिलान, लोम्बार्डी क्षेत्र की राजधानी और इटली में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय क्षेत्र है।
- प्रख्यात लेखक, जिन्हें वर्ष 2016 के प्रतिष्ठित मातृभूमि साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?
- प्रदीप चट्टोपाध्याय
- आनंद चतुर्वेदी
- सी राधाकृष्णन
- रविंद्र मित्तल
Show Answers
प्रख्यात लेखक सी राधाकृष्णन को वर्ष 2016 के प्रतिष्ठित मातृभूमि साहित्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। मातृभूमि साहित्य पुरस्कार, मलयालम साहित्य में समग्र योगदान को मान्यता प्रदान करने की हेतु दिया जाने वाला प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कार है। राधाकृष्णन को वर्ष 1962 में केरल साहित्य अकादमी और वर्ष 1989 में राष्ट्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
- वर्ष 2016 के साहित्य नोबेल पुरस्कार से सम्मानित शख्सियत है ?
- बॉब डिलन
- टोनी मॉरिसन
- पैट्रिक मोदियानो
- हेरोल्ड पिटर
Show Answers
अमेरिकी गायक, गीतकार, कलाकार और लेखक बॉब डिलन (75) को वर्ष 2016 के साहित्य नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्वीडिश एकेडमी ने अमरीकी गीत परंपरा के भीतर एक नई काव्य भाव विकसित करने के लिए श्री बॉब को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित किया है। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्ष 1993 में अमेरिकी उपन्यासकार टोनी मॉरिसन के उपरांत बॉब डिलन दूसरे अमेरिकी नागरिक हैं, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बॉब डिलन को ग्रेमी पुरस्कार और ऑस्कर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
- वह समिति, जो कावेरी बेसिन में जमीन की स्थिति के आकलन हेतु गठित की गई है ?
Show Answers
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा कर्नाटक और तमिलनाडु में कावेरी नदी बेसिन क्षेत्र की जमीन की स्थिति के आकलन हेतु एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है। यह समिति केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष जी एस झा के अध्यक्षता में गठित की गई है। 17 अक्टूबर 2016 को समिति सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
- वर्ष 2016 के प्रतिष्ठित सतत विकास लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित शख्सियत है ?
- अखिलेश यादव
- वसुंधरा राजे सिंधिया
- पवन चामलिंग
- प्रकाश बादल
Show Answers
7 अक्टूबर 2016 को सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को द एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट के प्रतिष्ठित सतत विकास लीडरशिप अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया। श्री चामलिंग को यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित ‘विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन‘ के दौरान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रदान किया। उन्हें यह पुरस्कार सिक्किम को भारत के प्रथम जैविक राज्य के रूप में मान्यता दिलाने के लिए किए गए प्रयासों हेतु प्रदान किया गया है।
- वह शख्सियत, जिसे वर्ष 2016 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ?
- जुआन मैनुअल सैंटोस
- विलियम कैम्पबेल
- आर्थर मैकडॉनल्ड्स
- अजीज संचार
[the_ad id=”2408″]Show Answers
वर्ष 2016 के नोबेल शांति पुरस्कार से कोलंबिया के वर्तमान राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 50 वर्ष से अधिक समय तक गृह युद्ध से जूझ रहे कोलंबिया में शांति बनाए रखने और गृह युद्ध को समाप्त करने जैसे बड़े कार्यों के लिए नार्वे की नोबेल समिति द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। हमें ध्यान देना चाहिए की लेखक गैब्रियल गार्सिया मार्केज़ (1982 में साहित्य नोबेल पुरस्कार) के उपरांत वह दूसरी कोलंबियाई शख्सियत है, जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- वह प्रथम भारतीय, जिन्हें इंटरनेशनल एरोनॉटिकल फेडरेशन के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया ?
- प्रवीण गेदाम
- फ्रेड्रिक रॉय
- उडुपी रामचंद्र राव
- गौरी शंकर
Show Answers
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष और अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रोफेसर उडुपी रामचंद्र राव प्रथम भारतीय नागरिक हैं, जिन्हें इंटरनेशनल एरोनॉटिकल फेडरेशन के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। श्री रामचंद्र राव को मेक्सिको में आयोजित इंटरनेशनल एरोनॉटिकल फेडरेशन की 67 वे कांग्रेस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि श्री राव को वर्ष 1976 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वर्ष 2013 में इंटरनेशनल सेटेलाइट प्रोफेशनल सोसाइटी के हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।
- वर्ष 2016 के फिजियोलॉजी या चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित की जाने वाली शख्सियत है ?
- Yoshinori Ohsumi
- Edvard Moser
- May-Britt Moser
- John O’Keefe
Show Answers
चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए जापान के Yoshinori Ohsumi (योशिनोरी ओसुमी) को वर्ष 2016 के नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। श्री ओसुमी जापान के प्रसिद्ध सेल बायोलॉजिस्ट है, उन्हें मैकेनिज्म ऑफ आॅटोफेगी के क्षेत्र में शोध के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आॅटोफेगी एक प्रक्रिया है जिसमें कोशिका खुद नष्ट करती है। यह एक मौलिक प्रक्रिया है, जिसमे शारीरिक कोशिकाएं खुद को नष्ट कर पुन्ह घटकों में विभाजित कर देती है।
- वर्ष 2016 के भौतिकी क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित की जाने वाली शख्सियत है ?
- F. Duncan M. Haldane
- David J. Thouless
- J. Michael Kosterlitz
- उपरोक्त सभी
Show Answers
वर्ष 2016 के भौतिकी नोबेल पुरस्कार से ब्रिटेन के तीन वैज्ञानिकों David J. Thouless, F. Duncan M. Haldane, J. Michael Kosterlitz को सम्मानित किया जाएगा। ब्रिटेन की इन तीनों वैज्ञानिकों को पदार्थ के नए रूप और उसके अनोखी रात को समझने की दिशा में शानदार प्रदर्शन हेतु वर्ष 2016 के भौतिकी नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। श्री डेविड यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन से रिटायर हो चुके हैं जबकि श्री होलडेन वेस्टर्न यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पद पर कार्यरत है व श्री माइकल ब्राउन यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पद पर कार्यरत है।
- केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के शुभंकर के रूप में नामित किया है ?
- लक्ष्मी बाई
- कुंवर बाई
- सरिता बाई
- सुमित्रा बाई
Show Answers
17 सितंबर 2016 को केंद्र सरकार ने अपनी महत्वकांक्षी परियोजना ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ के शुभंकर के रूप में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की 105 वर्षीय कुंवर बाई को नामित किया है। श्री कुंवर बाई ने अपने घर में दो शौचालयों के निर्माण हेतु अपनी 8 से 10 बकरियों को बेच दिया था।
- सुभंकार प्रामाणिक का संबंध किस खेल से है ?
- बिलियर्ड्स
- राइफल शूटिंग
- शतरंज
- बास्केटबॉल
Show Answers
18 सितंबर 2016 को भारतीय युवा शूटर सुभंकार प्रमाणिक ने अजरबेजान में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह पुरस्कार 50 मीटर राइफल स्पर्धा में जीता। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्ष 1907 में स्थापित इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ओलंपिक शूटिंग की एक शासी निकाय है, जिसके अंतर्गत आयोजित खेलों में पिस्टल और शॉटगन का उपयोग किया जाता है।