SSC GK in Hindi & Current Affairs Quiz December 3, 2019.
- Latest SSC GK in Hindi & Current Affairs Quiz December 3, 2019.
- This web-page contains the Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with a fully de-scripted Answer.
- “इंसटेक्स (INSTEX)” वस्तु विनिमय प्रणाली का संबंध किस देश से है ?
- ईरान
- इजराइल
- अफगानिस्तान
- मलेशिया
Show Answers
“इंसटेक्स (INSTEX)” वस्तु विनिमय प्रणाली फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी द्वारा ईरान के साथ स्थापित एक वस्तु विनिमय प्रणाली है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी प्रतिबंध के तहत डॉलर का प्रयोग न करते ईरान के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करना है। वस्तु विनिमय प्रणाली के तहत देशों द्वारा ईरान को तेल की बिक्री के बदले में अन्य सामान तथा सेवाओं के आयात की अनुमति देता है।
- वह रोग, जिसके तहत मानव शरीर में अतिरिक्त अंगुलियां विकसित हो जाती है ?
- रिनिथिस
- पॉलीडैक्टली
- ऑलिगोडैक्टली
- फाइब्रोसिस
Show Answers
“पॉलीडेक्टली” मानव और जानवर में एक जन्मजात विसंगति है, जिसके परिणाम स्वरूप हाथ और पैर में अतिरिक्त अंगुलियां विकसित हो जाती है। वहीं ऑलिगोडैक्टली (Oligodactyly) से शरीर के हाथ या पैर में पाँच से कम अँगुलियाँ होती है। हाल ही में ओडिशा के एक गाँव में 63 वर्षीय एक महिला को पॉलीडेक्टली (Polydactyly) विसंगति के कारण समुदाय द्वारा ‘डायन’ बताकर बहिष्कृत कर दिया गया।
- G-20 समूह की अध्यक्षता करने वाला अरब जगत का प्रथम देश है ?
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात
- ओमान
- कतर
Show Answers
21-22 नवंबर 2020 को (15 वें) G-20 समूह के वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन सऊदी अरब में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किया जाएगा। ज्ञात रहे कि वर्ष 2022 में भारत 17 वें G-20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा।
- “पत्थलगड़ी अभियान” का संबंध किस राज्य के आदिवासी क्षेत्र से है ?
- झारखंड
- छत्तीसगढ़
- उड़ीसा
- मध्य प्रदेश
Show Answers
झारखंड राज्य के आदिवासी बहुल इलाकों में पत्थलगड़ी एक सामाजिक और सांस्कृतिक परंपरा है। यह मुख्य रूप से राज्य के चार जिलों खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में केंद्रित है। इस अभियान के तहत गांव की सीमाओं को इंगित करने और बाहरी लोगों पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से पत्थरों की पट्टिकाएं लगाई जाती है।
- “अंतर्राष्ट्रीय विकलांग व्यक्ति” दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ?
- 3 दिसंबर
- 4 दिसंबर
- 5 दिसंबर
- 6 दिसंबर
Show Answers
विकलांग (दिव्यांग) व्यक्तियों के समाज के विकास में सहयोग को चिन्हित करने के लिए “अंतर्राष्ट्रीय विकलांग व्यक्ति” दिवस प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को आयोजित किया जाता है। यह दिवस वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपने संकल्प 47/3 को पारित कर स्थापित किया गया था। यह दिवस राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के हर पहलू में विकलांग लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने की भी मांग करता है।
Download Link: 3 December GK & Current Affairs in PDF