SSC GK in Hindi & Current Affairs Quiz November 22, 2019.
- Latest SSC GK in Hindi & Current Affairs Quiz November 22, 2019.
- This web-page contains the Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ?
- 20 नवंबर
- 19 नवंबर
- 21 नवंबर
- 18 नवंबर
Show Answers
बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 20 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस (International Children’s Day) आयोजित किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र बाल कोष द्वारा गो ब्लू कैम्पेन (Go Blue Campaign) का आयोजन किया गया। इसी तिथि पर वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा बाल अधिकारों के लिये अभिसमय अपनाया गया था।
- नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा उड़ान (Ude Desh Ka Aam Naagrik- UDAN) योजना के संस्करण को प्रारंभ किया गया ?
- उड़ान 4.0
- उड़ान 3.0
- उड़ान 6.0
- उड़ान 5.0
Show Answers
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से अक्टूबर 2016 में उड़ान (Ude Desh Ka Aam Naagrik- UDAN) योजना को प्रारंभ किया गया। हाल ही में मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में बिलासपुर और अंबिकापुर हवाई अड्डों को जोड़ने हेतु उड़ान 4.0 संस्करण को प्रारंभ किया गया।
- वह देश, जिसके साथ भारतीय सेना का “टाइगर ट्रायम्फ” नामक प्रथम संयुक्त त्रि-सेना मानवीय सहायता एवं आपदा राहत कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ?
- फ्रांस
- अमेरिका
- रूस
- श्रीलंका
Show Answers
13 से 21 नवंबर, 2019 को भारतीय और अमेरिकी सेना द्वारा “टाइगर ट्रायम्फ” नामक प्रथम संयुक्त त्रि-सेना मानवीय सहायता एवं आपदा राहत कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। यह आपदा राहत कार्यक्रम बंगाल की खाड़ी के पूर्वी समुद्री तट पर आयोजित किया गया। ज्ञात रहे कि भारतीय सेना द्वारा वर्ष 2017 में रूस के व्लादिवोस्तोक में त्रि-सेना युद्ध अभ्यास ‘इंद्र’ का आयोजन किया गया था।
- निम्नलिखित सूची में सतह से सतह पर मार करने वाली कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है ?
- अग्नि
- पृथ्वी
- ब्रह्मोस
- धनुष
Show Answers
पृथ्वी सतह से सतह पर मार करने वाली एक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे भारत के DRDO द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत विकसित किया गया। हाल ही में DRDO द्वारा पृथ्वी II (SS-250) मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया गया। ये परीक्षण ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के लॉन्च कॉम्प्लेक्स -3 के एक मोबाइल लांचर से किए गए। ये पृथ्वी -2 मिसाइल का दूसरा रात्रि परीक्षण था।
- मार्कंडेश्वर मंदिर के संबंध में कौन सा तथ्य सत्य है ?
- यह 24 मंदिरों की श्रंखला में से एक है
- वेनगंगा नदी के किनारे मरकंडा गाँव में स्थित है
- इसे विदर्भ का खजुराहो’ भी कहा जाता है
- उपरोक्त सभी
Show Answers
9वीं से 12वीं शताब्दी के मध्य महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मौजूद मार्कंडेश्वर मंदिर परिसर में 24 अलग-अलग प्रकार के मंदिर हुआ करते थे। वर्तमान में इन 24 मंदिरों में से 18 खंडहर हो चुके हैं। यह वेनगंगा नदी के किनारे मरकंडा गाँव में स्थित है। इन्हीं मंदिरों की वजह से गढ़चिरौली को ‘मिनी खजुराहो’ या ‘विदर्भ का खजुराहो’ भी कहा जाता है। हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (Archaeological Survey of India-ASI) द्वारा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मौजूद मार्कंडेश्वर मंदिर (Markandeshwar Temple) समूह के जीर्णोद्धार का प्रयास किया जा रहा है।
Download Link: 22 November GK & Current Affairs in PDF