GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam October 3, 2018
- Latest GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam October 3, 2018.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा देश के प्रथम “AICTE प्रशिक्षण और शिक्षा अकादमी” को स्थापित किया जाएगा ?
Show Answers
1 अक्टूबर 2018 को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा राजस्थान के जयपुर में देश के प्रथम AICTE प्रशिक्षण और शिक्षा अकादमी को स्थापित किया जाएगा। ये अकादमियां तकनीकी शिक्षा को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने के लिए उन्नत शिक्षण विधियों और मॉड्यूल प्रदान करेंगी। पांच महीनों में इन अकादमियों में आठ मॉड्यूल पाठ्यक्रम पर संकाय को प्रशिक्षित किया जाएगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्ष 1945 में स्थापित AICTE राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा परिषद है।
- मध्य प्रदेश का नव स्थापित 52 वां जिला है ?
- गुनौर
- पवई
- शाहनगर
- निवाड़ी
Show Answers
1 अक्टूबर 2018 को उत्तर प्रदेश से सटे टीकमगढ़ जिले की निवाड़ी तहसील को मध्य प्रदेश के 52 वें जिले का दर्जा प्रदान किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप ओरछा, मोहनगढ़ और पृथ्वीपुर तहसील नए जिले में शामिल होंगे। हमें ध्यान देना चाहिए कि 1317.45 वर्ग किमी लंबा निवाड़ी जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला होगा।
- अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ?
- 1 अक्टूबर
- 2 अक्टूबर
- 3 अक्टूबर
- 4 अक्टूबर
Show Answers
अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को पुरुषों और महिलाओं के कॉफी के बीज के प्रसंस्करण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। यह दिवस प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्ष 2018 में इस दिवस का विषय या थीम “कॉफी इन कॉफ़ी” है। हमें ध्यान देना चाहिए कि यह दिवस सर्वप्रथम वर्ष 1983 में ऑल जापान कॉफी एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था।
- वर्ष 2018 के मेडिसिन क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया ?
- जेम्स एलिसन
- माइकल यंग
- माइकल रोसबाश
- जेफ्री सी हॉल
Show Answers
1 अक्टूबर 2018 को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के लिए संयुक्त रूप से जेम्स एलिसन तथा तासुकू हॉन्जो को चयनित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें नेगेटिव इम्यून रेग्यूलेशन के इनहिबिशन के ज़रिये कैंसर थेरेपी की खोज के लिए प्रदान किया जाएगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि यह पुरस्कार वितरण 10 दिसंबर 2018 को स्वीडिश अकादमी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
- वह भारतीय मूल की महिला अर्थशास्त्री, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की चीफ इकोनॉमिस्ट नियुक्त किया गया ?
- कल्पना गुप्ता
- गीता गोपीनाथ
- सोनम अग्रवाल
- आराध्या स्वामी
Show Answers
2 अक्टूबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारतीय मूल की महिला अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ को चीफ इकोनॉमिस्ट के पद पर नियुक्त किया। वह वर्तमान सेवारत मारीस ओब्स्टफील्ड का स्थान लेंगी। गीता गोपीनाथ वर्तमान समय में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर सेवारत है।
Today Study PDF: https://goo.gl/zivER6