GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam May 2, 2018
- Latest GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam May 2, 2018.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- पंजाब जल समझौता समापन अधिनियम-2004 का संबंध किन दो नदियों के जल बंटवारे से हैं ?
- रवि और सतलुज
- झेलम और चिनाब
- रावी और व्यास
- सिंधु और चिनाब
Show Answers
नवंबर 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार द्वारा रावी और व्यास नदी के बंटवारे से संबंधित पंजाब जल समझौता समापन अधिनियम-2004 को गैरकानूनी घोषित किया। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्ष 1966 में पंजाब से अलग हरियाणा का सृजन किया गया। जिसके उपरांत हरियाणा द्वारा रावी और व्यास नदियों के पानी के बंटवारे की मांग की गई, जिसका पंजाब सरकार ने विरोध किया। अंततोगत्वा केंद्र सरकार ने वर्ष 1982 में सतलज यमुना लिंक नहर परियोजना की शुरुआत की, जिसके तहत पंजाब में 122 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण किया जाना था किंतु श्रमिकों पर हुए आतंकी हमलों के बाद इसे बंद कर दिया गया। जिसकी उपरांत पंजाब सरकार ने पंजाब जल समझौता समापन अधिनियम 2004 पेश कर सतलज यमुना लिंक नहर परियोजना पर निर्माण बंद कर दिया।
- नासा द्वारा मंगल ग्रह पर भेजा जाने वाला स्थिर लैंडर विमान का नाम है ?
- InSight
- Columbus
- Maximus
- Meridius
Show Answers
InSight का पूरा नाम Interior Exploration using Seismic Investigations, Geodesy, and Heat Transport Mission है। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष मिशन 5 मई 2018 को मंगल ग्रह पर भूकंप मापने के लिए “Seismometer” नामक उपकरण स्थापित करने के लिए प्रक्षेपित किया जाएगा। यह मिशन विमान एक वैज्ञानिक टाइम मशीन की तरह है, जो 4.5 अरब साल पहले मंगल के गठन के शुरुआती चरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करेगा। इस मिशन के लिए नासा जर्मन एयरोस्पेस सेंटर द्वारा विकसित थर्मल जांच मशीन का उपयोग करेगी, जो ग्रह के अंदर से बहने वाले 5 मीटर भूमिगत ताप और गर्मी को ताजा रखने में सक्षम है।
- स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित प्रथम भारतीय रेलवे स्टेशन है ?
- हबीबगंज, भोपाल
- गांधीनगर, गुजरात
- सूरत, गुजरात
- वाराणसी, उत्तर प्रदेश
Show Answers
स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम, विश्व का सबसे बड़ा रेलवे परागमन उन्मुख विकास कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम भारतीय रेलवे इतिहास का सबसे बड़ा गैर किराया राजस्व सृजन कार्यक्रम भी है। इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु एक निष्पक्ष बोली प्रणाली के माध्यम से सार्वजनिक निजी भागीदारी मॉडल को उपयोग में लिया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय रेलवे मंत्रालय द्वारा हबीबगंज, भोपाल रेलवे स्टेशन को चयनित किया गया था। हाल ही में भारतीय रेलवे ने सूरत, गुजरात स्थित रेलवे स्टेशन को स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम के लिए चयनित किया।
- स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम के अंतर्गत डेवलपर को विकसित व निजी संपत्ति कितने वर्ष के अधिकार के लिए प्रदान की जाएगी ?
- 45
- 50
- 25
- 30
Show Answers
स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत डेवलपर को रेलवे की खाली पड़ी जमीन वाणिज्यिक कार्य हेतु उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत डेवलपर को स्टेशन पर विकसित वाणिज्यिक संपत्तियों को 45 साल के पट्टे पर देने का अधिकार प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत डेवलपर को स्टेशनों पर सुविधा स्वरूप: एस्केलेटर, लेफ्ट डिजिटल साइनेज, सेल्फ टिकट काउंटर, सामान्य स्क्रीनिंग मशीन और वाईफाई सुविधा उपलब्ध करानी होगी।
- वह केंद्रीय मंत्रालय, जिसके द्वारा गैल्वेनाइजिंग कार्बनिक जैव-कृषि संसाधन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है ?
- केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय
- केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय
- केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय
Show Answers
1 मई 2018 को केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने गैल्वेनाइजिंग कार्बनिक जैव-कृषि संसाधन कार्यक्रम को राष्ट्रीय डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल में प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम का संचालन स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत किया जा रहा है। गोबर-योजना का लक्ष्य गांव की सफाई को सकारात्मक रूप से प्रभावित करना और मवेशी और जैविक अपशिष्ट से धन और ऊर्जा उत्पन्न करना है।
- वह भारतीय शहर, जहां जनवरी 2019 में 15 वे प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया जाएगा ?
- कोलकाता
- वाराणसी
- चेन्नई
- श्रीनगर
Show Answers
21-23 जनवरी 2019 में 15 वे प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन वाराणसी, उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। इस दिवस का विषय “एक नया भारत बनाने में भारतीय डायस्पोरा की भूमिका” होगा। यह दिवस उत्तर प्रदेश सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित किया जाएगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि प्रवासी भारतीय दिवस प्रतिवर्ष 9 जनवरी को आयोजित किया जाता है। जिसका मुख्य कारण 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से महात्मा गांधी का मुंबई में वापसी करना था।
- वह राज्य सरकार, जिसने ब्रिटिश काउंसिल के साथ शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग हेतु समझौता हस्ताक्षर किए ?
- उत्तराखंड
- महाराष्ट्र
- पश्चिमी बंगाल
- आंध्र प्रदेश
Show Answers
अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में महाराष्ट्र सरकार ने शैक्षणिक व सांस्कृतिक सहयोग हेतु ब्रिटिश काउंसिल के साथ समझौता हस्ताक्षर किए। इस समझौता कार्यक्रम के तहत 1 लाख शिक्षकों को शिक्षित किया जाएगा।
- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ?
- 1 मई
- 30 अप्रैल
- 2 मई
- 29 अप्रैल
Show Answers
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस प्रतिवर्ष 1 मई को विश्व भर में आयोजित किया जाता है। यह दिवस वर्ष 1886 में शिकागो में श्रमिकों द्वारा श्रमिक मांग पत्र के रूप में 8 घंटे की कार्य अवधि 8 सप्ताह में 1 दिन के अवकाश की मांग के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है। यह दिवस भारत में 1 मई 1923 को चेन्नई में आयोजित किया गया। इस दिवस का आयोजन भारतीय मजदूर किसान पार्टी द्वारा किया गया था।
- भारत के सबसे ऊंचे बांध “सरदार सरोवर बांध” की ऊंचाई है ?
- 138 मीटर
- 135 मीटर
- 141 मीटर
- 153 मीटर
Show Answers
सितंबर 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में देश के सबसे बड़े और बहु राज्य सरदार सरोवर बांध (नर्मदा बांध परियोजना) जनता को समर्पित किया। इस बांध की लंबाई 1.2 किमी और गहराई 163 मीटर है। इसकी 138 मीटर ऊंचाई के कारण जल भंडारण क्षमता 4.73 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) हो गई है। हमें ध्यान देना चाहिए कि सरदार सरोवर बांध भारत में सबसे ऊंचा बांध है और अमेरिका में ग्रैंड कौली डैम के बाद जल भंडारण के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कंक्रीट गुरुत्व बांध है।
- वह भारतीय सैन्य अधिकारी, जिसे मार्शल के रैंक से नवाजा जा चुका है ?
- अर्जन सिंह
- के एम कैरप्पा
- सैम माणेकशॉ
- उपरोक्त सभी
Show Answers
फील्ड मार्शल, पांच सितारा जनरल अधिकारी रैंक और भारतीय सेना में सर्वोच्च रैंक है। वर्तमान समय तक भारत में 3 सैन्य अधिकारियों को मार्शल के सम्मान से सम्मानित किया जाता है। यह तीन सैन्य अधिकारी है: अर्जन सिंह (वायु सेना), के एम कैरप्पा (थल सेना), सैम माणेकशॉ (थल सेना)।