GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam March 27, 2018
- Latest GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam March 27, 2018.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- क्रेम पुरी नामक विश्व की सबसे लंबी रेतीली गुफा की खोज की गई ?
- मेघालय
- मणिपुर
- नागालैंड
- मिजोरम
Show Answers
मेघालय के पूर्वी खासी पहाड़ी जिले के मासिनराम इलाके में लातसोम गांव के पास, क्रेम पुरी नाम की दुनिया की सबसे लंबी बलुआ पत्थर की गुफा का पता चला। यह गुफा यह गुफा 24,583 मीटर (24.5 किलोमीटर) लंबी है। इस गुफा की खोज सर्वप्रथम वर्ष 2016 में की गई थी, जिसे हाल ही में मेघालय एडवेंचर एसोसिएशन द्वारा मापा गया है। यह गुफा वेनेजुएला स्थित विश्व की सबसे लंबी 6000 मीटर लंबी गुफा से 4 गुना बढ़ी है।
- वह राज्य सरकार, जिसके द्वारा स्मार्ट गांव-स्मार्ट वार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत बहु उपयोगी वाहन सेवा ‘NAIPUNYA RATHAM‘ का शुभारंभ किया गया ?
- तेलंगाना
- आंध्र प्रदेश
- कर्नाटक
- उड़ीसा
Show Answers
24 मार्च 2018 को आंध्र प्रदेश सरकार के दूरसंचार विभाग ने “NAIPUNYA RATHAM” नामक बहुउपयोगी वाहन की शुरुआत की। स्मार्ट गांव स्मार्ट वार्ड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित NAIPUNYA RATHAM डिजिटल साक्षरता में सुधार लाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुकता प्रदान करने का कार्य करेगी। इसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश के दूरदराज के किनारों में प्रौद्योगिकी और नवाचार करना है।
- ‘अंतर्राष्ट्रीय क्षय रोग (ट्यूबरक्लोसिस/टीबी) दिवस‘ प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ?
- 24 मार्च
- 25 मार्च
- 26 मार्च
- 27 मार्च
Show Answers
ट्यूबरक्लोसिस की वैश्विक मारामारी और रोग को खत्म करने के प्रयासों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 24 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय तपेदिक/क्षय रोग दिवस आयोजित किया जाता है। 24 मार्च 1882 को जर्मनी के सूक्ष्म जीव विज्ञानी डॉ. रॉबर्ट कोक द्वारा माइक्रो बैक्टीरिया ट्यूबरक्लोसिस, बासीलस (बैक्टीरिया) की खोज की गई थी। हमें ध्यान देना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय क्षय रोग दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिन्हित 7 आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है।
- वह नौसेना जहाज, जिसे हाल ही में भारतीय नौसेना से कार्यमुक्त किया गया ?
- आईएनएस गंगा
- आईएनएस सरोज
- आईएनएस मिथुन
- आईएनएस अजय
Show Answers
30 दिसंबर 1986 को आईएनएस गंगा को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। जिसे वर्ष 2012 में अदन की खाड़ी में तैनात किया गया। 25 मार्च 2018 को आईएनएस गंगा को भारतीय नौसेना से 32 वर्ष की सेवा के उपरांत कार्यमुक्त किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि आइएनएस गंगा, एक गोदावरी श्रेणी की गाइडेड मिसाइल युद्ध जहाज है।
- भारतीय नौसेना अकादमी के नए कमांडर के रूप में नियुक्त किए गए ?
- वाई एन सिंह
- आर बी पंडित
- जे एल वर्मा
- एन के भट्टाचार्य
Show Answers
आर. बी. पंडित को भारतीय नौसेना अकादमी का नया कमांडेंट चुना गया है| उन्हें वाइस एडमिरल एस वी भोकरे की जगह ली है| आर बी पंडित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के कैडेट रह चुके हैं| वह इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में नौसेना सलाहकार के पद पर भी रहे हैं और नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख भी रह चुके हैं| वह भारतीय नौसेना अकादमी के छठे कमांडेंट हैं|