GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam February 8, 2018
- Latest GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam February 8, 2018.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- वह देश, जिसने विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए $370 मिलियन की आर्थिक सहायता प्रदान की ?
- स्वीडन
- डेनमार्क
- फिलीपींस
- जापान
Show Answers
3 फरवरी 2018 को स्वीडन ने संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम के लिए $ 370 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड आर्थिक सहयोग समझौता हस्ताक्षर किए। यह योगदान अग्रिम 4 वर्षों (2018-2021) के लिए प्रदान किया गया है। यह विश्व खाद्य कार्यक्रम को जारी सबसे बड़ी आर्थिक सहयोग राशि है। वर्तमान समय में स्वीडन विश्व खाद्य कार्यक्रम का सबसे बड़ा दाता देश है। हमें ध्यान देना चाहिए कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान स्वीडिश नागरिकों ने बड़े पैमाने पर सबसे खराब मानवीय संकट (भूख आपातकाल) का सामना किया था।
- वह उच्च स्तरीय समिति, जिसे आभासी मुद्रा के प्रचलन संबंधी मुद्दों पर विचार हेतु गठित किया गया ?
- दिनेश कुमार समिति
- साईं प्रसाद
- अमित यादव
- प्रमोद अग्रवाल
Show Answers
केंद्र सरकार ने बिटकॉइन/ क्रिप्टोकरेंसी संबंधित मुद्दों पर विचार हेतु आर्थिक मामलों के विभाग के विशेष सचिव दिनेश शर्मा समिति का गठन किया था। यह समिति मार्च 2018 के अंत तक अपनी विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय वित्त मंत्रालय को प्रस्तुत करेगी। वर्ष 2018-19 केंद्रीय बजट में केंद्र सरकार द्वारा क्रिप्टो करेंसी को गैर-कानूनी गतिविधियों के वित्तपोषण और भुगतान प्रणाली के हिस्से के रूप में इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।
- पेलिकन बर्ड फेस्टिवल -2018 का आयोजन किस राज्य में किया जा रहा है ?
- कर्नाटक
- आंध्र प्रदेश
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
Show Answers
‘पेलिकन बर्ड फेस्टिवल -2018‘ आंध्र प्रदेश के कोल्लेरू झील में अटापका पक्षी अभयारण्य में आयोजित किया गया। यह आंध्र प्रदेश पर्यटन प्राधिकरण और कृष्णा जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। यहां सर्दियों के मौसम के दौरान हजारों पेलिकन, चित्रित स्टॉर्क और अन्य पक्षी कोलेरू झील में इकट्ठे होते हैं। कोल्लरू झील, आंध्र प्रदेश में स्थित भारत के सबसे बड़े मीठे पानी झीलों में से एक है। यह कृष्ण और गोदावरी डेल्टा के बीच स्थित है।
- वह केंद्रीय मंत्रालय, जिसने स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग फ्रेमवर्क तैयार किए ?
- केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
- केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय
- उपरोक्त दोनों
- उपरोक्त में से कोई नहीं
Show Answers
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए स्टार्ट अप रैंकिंग फ्रेमवर्क जारी किए गए। वर्तमान समय में भारत लगभग 20,000 स्टार्टअप्स का घर है, जिन्हें प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार नई रूपरेखा तैयार कर रही है। स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क का प्रमुख उद्देश्य राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को स्थानीय स्तर पर स्टार्टअप पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
- गोमातेश्वर भगवान श्री बाहुबली स्वामी के महामात्काभिषेक महोत्सव 2018 आयोजित किया जा रहा है ?
- कर्नाटक
- आंध्र प्रदेश
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
Show Answers
श्रवणबेलगोला दक्षिण भारत (कर्नाटक) में जैनियों का सबसे महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थान है। यह तीर्थस्थल पुरातात्विक और धार्मिक विरासत के कारण बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। महामताकाभिषेक, समारोह 12 साल में एक बार श्रावणबेलागोला में भगवान बाहुबली की 57 फीट ऊंची अखंड प्रतिमा के लिए किया जाता है। यह आयोजन 7-25 फरवरी 2018 से श्रवणबेलागोला में आयोजित किया जाएगा।