GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam February 1, 2018
- Latest GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam February 1, 2018.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- वर्ष 2017 में वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन द्वारा विश्व का सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश घोषित किया गया है ?
Show Answers
वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में भारत को वर्ष 2017 में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश घोषित किया गया। वर्ष 2017 में भारत का क्रूड स्टील उत्पादन 101.4 मीट्रिक टन हो गया, जो वर्ष 2016 के 95.5 मीट्रिक टन से 6.2% अधिक है। इस रिपोर्ट में चीन को 831.7 मीट्रिक टन उत्पादन के साथ विश्व का प्रथम स्टील उत्पादक देश घोषित किया गया, जबकि जापान को 104.7 मीट्रिक टन के साथ दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश घोषित किया गया। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन एक गैर-लाभकारी संगठन है और यह दुनिया के सबसे बड़े उद्योग संघों में से एक है।
- वर्ष 2017 में उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया ?
- भर्तृहरी मेहताब
- हुकुमेदेव नारायण यादव
- गुलाम नबी आजाद
- दिनेश त्रिवेदी
Show Answers
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता वाले भारतीय संसदीय समूह द्वारा सांसद भर्तृहरी मेहताब को उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार-2017 हेतु चुना गया है। उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार वर्ष 1995 में स्थापित किया गया था। वर्तमान समय में तक कुल 18 सांसदों को “उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार” से सम्मानित किया जा चुका है। समाजवादी पार्टी के चंद्रशेखर यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम सांसद थे।
- केन्द्रीय मत्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान सेवारत है ?
- कोच्चि
- हैदराबाद
- कोयंबटूर
- तिरुअनंतपुरम
Show Answers
29 जनवरी 2018 में केन्द्रीय मत्स्यिकी प्रौद्योगिकी संस्थान, कोच्चि द्वारा मछली व्यवसाय में मिलावट की जांच हेतु एकनया रैपिड डिटेक्शन किट विकसित किया गया है। यह किट मछली संरक्षण के लिए इस्तेमाल रासायनिक उपयोग से उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगा। वर्तमान समय में अमोनिया को बर्फ के पिघलने की रफ्तार को रोकने और Formaldehyde मछली के शैल्फ को ताजा रखने में उपयोग किया जाता है। अमोनिया के निरंतर अंतर्ग्रहण से पेटदर्द, उल्टी और बेहोशी का मुख्य कारक है जबकि Formaldehyde संभावित कैंसर-उत्प्रेरक रसायन है।
- भारत का प्रथम “भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर” स्थापित किया जा रहा है ?
- मुंबई
- नई दिल्ली
- गुरूग्राम
- चंडीगढ़
Show Answers
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में भारतीय साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। यह देश में साइबर अपराधों से निपटने के लिए सर्वोच्च समन्वय केंद्र होगा। यह राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों के साथ समन्वय कर आवश्यक सोशल मीडिया और साइबर स्पेस बारीकियों पर नजर रखेगा। यह उन वेबसाइटों को भी अवरुद्ध करेगा, जो भारतीय कानून का पालन नहीं करते है। इस योजना के तहत प्रत्येक राज्य सरकार को राज्य साइबर अपराध समन्वय सेल की स्थापना करनी होगी।
- प्रथम भारतीय अखबार हिक्की बंगाल राजपत्र स्थापित किया गया था ?
- 29 जनवरी 1780
- 29 जनवरी 1792
- 29 जनवरी 1810
- 29 जनवरी 1821
Show Answers
प्रतिवर्ष 29 जनवरी भारत में पत्रकारिता संस्थापन दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह दिवस पत्रकार “जेम्स अगस्टस हिक्की” को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया जाता है। 29 जनवरी 1780 में प्रथम भारतीय अखबार हिक्की बंगाल राजपत्र को प्रकाशित किया गया था, जो 2 साल तक प्रकाशित हुआ। यह एशिया में मुद्रित पहला अखबार था। 29 जनवरी 2018 को हिक्की बंगाल राजपत्र की 238 वीं वर्षगांठ आयोजित की गई।