GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam December 13, 2017
- Latest GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam December 13, 2017।
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer।
- वह राज्य, जहां हाल ही में “आदिवासी महोत्सव” नामक जनजातीय महोत्सव का आयोजन किया गया ?
- छत्तीसगढ़
- झारखंड
- मध्य प्रदेश
- बिहार
Show Answers
10-11 दिसंबर 2017 को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित आदिवासी विकास विभाग द्वारा दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव “आदिवासी महोत्सव” का आयोजन किया गया। यह दिवस स्वतंत्रता सेनानी और छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारी वीर नारायण सिंह के शहीद दिवस को मनाने के लिए आयोजित किया गया। इस त्यौहार के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक जनजातीय साहित्य उत्सव आयोजित किया गया।
- वह देश, जहां हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा स्वचालित कंटेनर टर्मिनल खोला गया ?
Show Answers
11 दिसंबर 2017 को चीन के शंघाई स्थित “Shanghai Yangshan Deep Water Port” पर विश्व के सबसे बड़े स्वचालित कंटेनर टर्मिनल का परीक्षण प्रारंभ किया गया। यह पोर्ट 2.23 मिलियन वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह बंदरगाह पूरी तरह से चालू होने पर 4 मिलियन टीईयू क्षमता को संभाल सकता है, जिसे धीरे-धीरे 6.3 मिलियन टीईयू तक बढ़ा दी जाएगी। इन सभी उपकरणों को शंघाई जेनहुआ हैवी इंडस्ट्रीज कंपनी, चीन में डिजाइन और निर्मित किया गया है।
- फाइनेंशियल एक्सप्रेस बेस्ट बैंक-2016 में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीयकृत बैंक का पुरस्कार जीता है ?
- इलाहाबाद बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- बैंक ऑफ बड़ौदा
Show Answers
11 दिसंबर 2017 को मुंबई में फाइनेंशियल एक्सप्रेस बेस्ट बैंक-2016 का आयोजन किया गया, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बैंक का पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार भारत का सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग पुरस्कार माना जाता है, जिसे फरवरी 1997 में प्रारंभ किया गया था। यह पुरस्कार बैंकों के विकास, मुनाफे और सुदृढ़ता सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन के विभिन्न मापदंडों के आधार पर प्रदर्शित किया जाता है।
- वह शख्सियत, जिसे हाल ही में प्रतिष्ठित यरीरिंगन (Yeraringan) पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
- प्रो. एम. एस. स्वामीनाथन
- डी.के. पट्थमल
- वी. आर. कृष्ण अय्यर
- बेंजामिन ए. गिलमैन
Show Answers
11 दिसंबर 2017 को भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रोफेसर एम. एस. स्वामीनाथन को प्रतिष्ठित यरीरिंगन (Yeraringan) पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रोफेसर एम एस स्वामीनाथन एक प्रसिद्ध भारतीय अनुवांशिक वैज्ञानिक है, जिन्हें भारत में उच्च उपज देने वाले गेहूं के विकास और हरित क्रांति में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए जाना जाता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व एम. एस. स्वामीनाथन वर्ष 1967 में पद्मश्री, 1972 में पद्म भूषण और वर्ष 1989 में पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
- वह देश, जहां विश्व के सबसे बड़े अस्थायी सौर परियोजना को प्रारंभ किया गया ?
- चीन
- फ्रांस
- इटली
- यूनाइटेड अरब अमीरात
Show Answers
11 दिसंबर 2017 को चीन के पूर्वी प्रांत अनहुई (Anhui) में 150 मेगावाट के अस्थायी सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की गई। यह अस्थायी सौर ऊर्जा संयंत्र विश्व का सबसे बड़ा अस्थायी सौर उर्जा सयंत्र है, जिसे 151 मिलियन डॉलर की लागत से थ्री गॉर्ज़ कॉर्पोरेशन (Three Gorges Corporation) द्वारा स्थापित किया गया है। हमें ध्यान देना चाहिए कि हाल ही में केरल के वायनाड में भारत के सबसे बड़े अस्थाई सौर ऊर्जा संयंत्र (500 किलोवाट) को चालू किया गया था।