GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam November 23, 2017
- Latest GK in Hindi & Current Affairs Quiz For SSC Exam November 23, 2017.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- वह केंद्रीय मंत्रालय, जिसने हाल ही में लॉजिस्टिक सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा प्रदान किया ?
- केंद्रीय वित्त मंत्रालय
- केंद्रीय लघु उद्योग मंत्रालय
- केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय
- केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय
Show Answers
22 नवंबर 2017 को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने लॉजिस्टिक सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा प्रदान किया। इस क्रम में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई श्रेणी ‘ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स‘ को शामिल किया। हमें ध्यान देना चाहिए कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय की अध्यक्षता में 14 वीं संस्थागत तंत्र (Institutional Mechanism) की बैठक में लॉजिस्टिक सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर का दर्जा प्रदान करना प्रस्तावित किया गया था।
- “IMBAX 2017” संयुक्त सैन्य अभ्यास का संबंध भारत के परिपेक्ष में किस देश से है ?
- न्यूजीलैंड
- स्वीडन
- म्यांमार
- ब्रूनेई
Show Answers
“IMBAX 2017” संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत-म्यांमार का प्रथम द्विपक्षीय सैन्य युद्ध अभ्यास है, जिसे मेघालय स्थित उमरोइ संयुक्त प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित किया गया। यह संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के अंतर्गत भारत और म्यांमार के बीच प्रथम सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है। हमें ध्यान देना चाहिए कि इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य म्यांमार सेना को संयुक्त राष्ट्र शांति कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित करना है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय हेतु दलवीर भंडारी कितने वर्ष के कार्यकाल के लिए चयनित किए गए हैं ?
- 9 वर्ष
- 5 वर्ष
- 7 वर्ष
- 4 वर्ष
Show Answers
21 नवंबर 2017 को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित श्री दलवीर भंडारी को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की 5 सदस्य पीठ हेतु पुनः निर्वाचित किया गया। श्री दलवीर भंडारी (बी. एन राऊ, नागेंद्र सिंह, आर. एस पाठक के उपरांत) चौथे भारतीय न्यायाधीश है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय न्यायालय हेतु चयनित किया गया हैं। हमें ध्यान देना चाहिए कि श्री दलवीर भंडारी को संयुक्त राष्ट्र महासभा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 9 वर्षीय कार्यकाल के लिए चयनित किया गया है।
- वह राज्य, जहां प्रतिवर्ष वार्षिक सांस्कृतिक आदिवासी त्योहार “परब/Parab” आयोजित किया जाता है ?
- झारखंड
- ओडिशा
- छत्तीसगढ़
- उत्तराखंड
Show Answers
19 नवंबर 2017 को ओडिशा के कोरापुट जिले में वार्षिक सांस्कृतिक त्योहार “परब/Parab” का आयोजन किया गया। इस त्यौहार के अंतर्गत कोरापुट जिले के बोरिवुंडा ब्लॉक स्थित देवी संकुलई मंदिर में पारंपरिक आदिवासी नृत्य का आयोजन किया जाता है। इस त्योहार का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना और उसे बढ़ावा देना है।
- औपनिवेशिक भारत में प्रथम महिला अभ्यास डॉक्टर थी ?
- रूखमाबाई राउत
- आनंदीबाई गोपाळराव जोशी
- कदंबिनी गांगुली
- ललिता
Show Answers
रूखमाबाई राउत (22 नवंबर, 1864 – 25 सितंबर, 1955), एक भारतीय महिला थी, जो औपनिवेशिक भारत में प्रथम महिला अभ्यास डॉक्टरों में से एक थी। वह कई वर्षों तक राजकोट और सूरत में अपनी सेवाएं देती रही। हमें ध्यान देना चाहिए कि कादंबिनी गांगुली अभ्यास करने वाली भारत की प्रथम महिला डॉक्टर थी जबकि डॉ आनंदी गोपाल जोशी भारत की प्रथम गैर अभ्यास चिकित्सक थी।