Current Affairs Quiz For SSC Exam November 10, 2017
- Latest Current Affairs Quiz for SSC Exam November 10, 2017.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- वह विश्वविद्यालय, जहां भारत के दूसरे प्रद्योगिकी और अभिनव समर्थन केंद्र की स्थापना की जाएगी ?
- अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली
- भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
Show Answers
9 नवंबर 2017 को भारतीय बौद्धिक संपदा संगठन ने टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन सपोर्ट सेंटर (टीआईएससी) प्रोग्राम के तहत भारत की दूसरी प्रौद्योगिकी और अभिनव समर्थन केंद्र को चेन्नई स्थित अन्ना विश्वविद्यालय में स्थापित करने की घोषणा की। टीआईएससी का उद्देश्य रचनात्मकता और नवीनता को बढ़ावा देने के लिए भारत में गतिशील, जीवंत और संतुलित बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) प्रणाली को प्रोत्साहित करना है।
- वह भारतीय शहर, जिसे संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने संगीत में योगदान के लिए क्रिएटिव शहर नेटवर्क शामिल किया ?
- चेन्नई, तमिलनाडु
- कोलकाता, पश्चिम बंगाल
- हैदराबाद, तेलंगाना
- जयपुर, राजस्थान
Show Answers
9 नवंबर 2017 को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने संगीत में योगदान के लिए क्रिएटिव शहर नेटवर्क के तहत दक्षिण भारतीय शहर चेन्नई को शामिल किया। संयुक्त राष्ट्र संगठन की सूची कुल 40 देशों के 64 शहरों को शामिल किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व वर्ष 2016 में जयपुर को सिटी ऑफ म्यूजिक के रूप में और वाराणसी को सिटी ऑफ क्राफ्ट एंड लोक कला क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन द्वारा शामिल किया जा चुका है।
- कंबला/Kambala त्योहार/खेल का संबंध किस पशु से है ?
- बैल
- भैंसा
- ऊंट
- जंगली बकरा
Show Answers
कंबला/Kambala एक वार्षिक त्योहार/खेल है, जिसमें स्थानीय जागीरदार और गांव के मुखिया अपने भैंसों की दौड़ कराते हैं। यह खेल पारंपरिक रूप से कर्नाटक में नवंबर और मार्च माह के दौरान आयोजित किया जाता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि केंद्र सरकार द्वारा पशु क्रूरता (कर्नाटक संशोधन) विधेयक 2017 को मंजूरी देने के उपरांत कंबला/Kambala को संवैधानिक मान्यता प्राप्त हुई।
- वह उच्च स्तरीय समिति, जो जीएसटी की विसंगतियों की समीक्षा के लिए गठित की गई है ?
Show Answers
9 नवंबर 2017 को कर्नाटक के जीएसटी मुख्य आयुक्त एम विनोद कुमार की अध्यक्षता में जीएसटी की विसंगतियों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया। यह समिति विशेष रुप से छोटे व्यवसायों को जीएसटी अनुपालन में सुझाव देने के लिए गठित की गई है। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्तमान समय में राज्य वित्त मंत्रियों की समिति को भी मौजूदा जीएसटी संरचना में बदलाव के सुझाव देने के लिए गठित किया गया है।
- वह भारतीय महिला मुक्केबाज खिलाडी, जिसने 48 किलो श्रेणी में एशियाई महिला मुक्केबाज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता ?
- मैरी कॉम
- लाईश्राम सरिता देवी
- कविता चहल
- पिंकी जांगड़ा
Show Answers
8 नवंबर 2017 को पांच बार विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने लाइट फ्लायवेट (48 किलो) श्रेणी में एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 48 किलो वर्ग (पहले 2003, 2005, 2010 और 2012 में जीता) में उनका पांचवा स्वर्ण पदक था। हमें ध्यान देना चाहिए कि मैरी कॉम छह विश्व चैंपियनशिप में से प्रत्येक में पदक जीतने वाली वह एकमात्र महिला मुक्केबाज है।
[the_ad id=”5851″]