Current Affairs Quiz For SSC Exam July 31, 2017
- Latest Current Affairs Quiz for SSC Exam July 31, 2017.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- भारत का प्रथम मानवरहित रिमोट संचालित युद्ध टैंक का नाम है ?
- मंत्रा
- प्रज्ञा
- भीष्म
- भीम
Show Answers
30 जुलाई 2017 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने चेन्नई प्रयोगशाला में विकसित भारत के प्रथम मानव रहित रिमोट संचालित युद्धक टैंक “मंत्रा/Muntra” का विमोचन किया। यह युद्धक टैंक 3 श्रेणियों Muntra-S, Muntra-M and Muntra-N में विकसित किया गया है। Muntra-S मानव रहित निगरानी अभियानों में, Muntra-M युद्धक माइंस का पता लगाने और Muntra-N परमाणु विकिरण क्षेत्र में कार्यवाही करने हेतु विकसित किए गए है।
- “Green Metro” प्रणाली अपनाने वाला देश का प्रथम मेट्रो रेल निगम है ?
- कोलकाता मेट्रो रेलवे निगम
- दिल्ली मेट्रो रेलवे निगम
- मुंबई मेट्रो रेलवे निगम
- जयपुर मेट्रो रेलवे निगम
Show Answers
29 जुलाई 2017 को दिल्ली मेट्रो रेल निगम “Green Metro” प्रणाली अपनाने वाला देश का प्रथम मेट्रो रेल निगम बन गया। “Green Metro” प्रणाली अपनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से अपनी 10 आवासीय कॉलोनियों के लिए प्लैटिनम रेटिंग मानदंड प्राप्त किए। भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल की स्थापना भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा वर्ष 2001 में की गई। यह केंद्र और राज्य सरकारों के लिए विश्व स्तरीय ग्रीन बिल्डिंग मापदंड तैयार करती हैं। हमें ध्यान देना चाहिए कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम विश्व में 12वीं सबसे लंबी मेट्रो प्रणाली है।
- अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ?
- 29 जुलाई
- 30 जुलाई
- 28 जुलाई
- 31 जुलाई
Show Answers
बाघ संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस आयोजित किया जाता है। यह दिवस जंगली बाघों के निवास के संरक्षण और विस्तार को बढ़ावा देने के साथ बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की स्थापना वर्ष 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग मे की गई, जिसके तहत वर्ष 2022 तक बाघों की जनसंख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया।
- भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम का मुख्यालय स्थित है ?
- मुंबई
- नई दिल्ली
- पुणे
- गुरूग्राम
Show Answers
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की स्थापना वर्ष 2008 की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में सभी खुदरा भुगतान प्रणालियों के लिए ई-पेमेंट सेवा प्रदान करना है। 30 जुलाई 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम को “Bharat Bill Payment System” के संचालन की अनुमति प्रदान की गई। Bharat Bill Payment System ग्राहकों को बिजली, टेलीफोन, पानी, गैस और डीटीएच टेलीविजन के एक ही स्थान पर- भौतिक या इलेक्ट्रॉनिक जैसे कई बिलों का भुगतान करने में सक्षम करेगा।
- केंद्रीय विज्ञान मंत्रालय द्वारा तटीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए प्रारंभ सूचना प्रसार प्रणाली का नाम है ?
- सागर वाणी
- सागर प्रवाह
- सागर लहर
- सागर तरंग
Show Answers
29 जुलाई 2017 को केंद्रीय विज्ञान मंत्रालय ने अपनी स्थापना दिवस के अवसर पर एकीकृत सूचना प्रसार प्रणाली “सागर वाणी” का शुभारंभ किया। सागर वाणी एक एकीकृत सूचना प्रसार प्रणाली है, जो कि तटीय समुदाय, विशेष रूप से मछुआरों के समुदाय की सेवाएं और उनकी आजीविका के प्रति अलर्ट और सागर में उनकी सुरक्षा के साथ काम करेगी। यह सूचना प्रसार प्रणाली कृत्रिम बुद्धि का उपयोग करके स्थानीय भाषा में सेवा देने में भी सहायक होगी।