Current Affairs Quiz For SSC Exam April 11, 2017
- Latest Current Affairs Quiz for SSC Exam April 11, 2017.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- 10 अप्रैल 2017 को ‘संयुक्त राष्ट्र शांति संदेश वाहक‘ के रूप में नियुक्त किया गया ?
- मलाला यूसुफजाई
- माइकल डगलस
- ब्रैड पिट
- जॉन गुडवल
Show Answers
संयुक्त राष्ट्र शांति संदेश वाहक संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित शख्सियत होती है, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के काम पर दुनिया भर में ध्यान केंद्रित करने में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। 10 अप्रैल 2017 को संयुक्त राष्ट्र शांति संदेश वाहक के रूप में सबसे कम उम्र के युवा नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजाई को संयुक्त राष्ट्र की ओर से किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि 12 अप्रैल 2017 को मलाला यूसुफजाई कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आमंत्रण पर कैनेडियन संसद को संबोधित करने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत होगी।
- ‘उत्तर कोयल सिंचाई परियोजना‘ का संबंध किस राज्य से है ?
- उड़ीसा और छत्तीसगढ़
- झारखंड और उड़ीसा
- झारखंड और बिहार
- छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश
Show Answers
उत्तर कोयल नदी भारतीय राज्य झारखंड में बहने वाली एक नदी है। केंद्र सरकार ने उत्तरी कोयल नदी पर 40 वर्ष पूर्व प्रस्तावित उत्तरी कोयल नदी सिंचाई परियोजना के पुनरारंभ का निर्णय लिया है। यह सिंचाई परियोजना बिहार और झारखंड में पानी की जरूरतों को पूरा करने में सहयोग प्रदान करेगी। इस परियोजना के तहत झारखंड के कुत्तकु मंडल में 64.82 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाएगा, जिसे मोहम्मदगंज बैराज और इंद्रपुरी बैराज द्वारा जल आपूर्ति की जाएगी। यह बांध कुत्तकु बांध के नाम से भी जाना जाएगा। इस परियोजना में पलामू टाइगर रिजर्व का कुछ क्षेत्र जलमग्न होना संभावित है।
- उत्तर भारत के प्रथम ‘वन्यजीव डीएनए बैंक‘ की स्थापना की जा रही है ?
- जयपुर, राजस्थान
- बरेली, उत्तर प्रदेश
- हिसार, हरियाणा
- अमृतसर, पंजाब
Show Answers
उत्तर भारत के प्रथम वन्यजीव डीएनए बैंक की स्थापना बरेली, उत्तर प्रदेश स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में की जा रही है। इस संस्थान के शोधकर्ताओं ने वर्तमान समय में करीब 140 प्रजातियों के जंगली जानवरों के डीएनए एकत्रित कर लिए हैं। वर्तमान समय में भारत में एकमात्र लुप्तप्राय प्रजाति संरक्षण संस्था हैदराबाद में स्थित है। हमें ध्यान देना चाहिए की वर्ष 1889 में स्थापित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भारत के सबसे पुराने अनुसंधान संस्थानों में से एक है।
- सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल प्रतिवर्ष ‘वीर दिवस‘ आयोजित करता है ?
- 10 अप्रैल
- 9 अप्रैल
- 11 अप्रैल
- 12 अप्रैल
Show Answers
सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल प्रतिवर्ष 9 अप्रैल को वीर दिवस आयोजित करता है, वीरता दिवस 1965 के युद्ध के दौरान कच्छ के रण में 2 चौकियों पर पाकिस्तानी हमले के बावजूद चौकियों की सफल रक्षा के लिए प्रतिवर्ष सेंट्रल रिजर्व पुलिस बल द्वारा आयोजित किया जाता है। 9 अप्रैल 2017 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के परिवारों हेतु “भारत के वीर” नामित एक वेब पोर्टल मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से भारतीय आम नागरिक शहीदों के परिवारों को सहयोग राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर सकता है।
- “नोमैडीक हाथी 2017” संयुक्त सैन्य अभ्यास का संबंध है ?
- मंगोलिया
- वियतनाम
- लाओस
- जर्मनी
Show Answers
10 अप्रैल 2017को इंडो मंगोलियाई संयुक्त सैन्य अभ्यास के 12 वें संस्करण नोमैडीक हाथी 2017 का आयोजन मिजोरम के वेरंगटे में शुरू किया गया। वर्ष 2004 में प्रथम संयुक्त नोमैडीक हाथी का आयोजन किया गया था और तब से यह सालाना आयोजित किया जाता है। यह भारत और मंगोलिया के बीच सैन्य संघों को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।
Very good gk pdkr bhut accha lgta h.Than k u so much.