General Knowledge Quiz For SSC Exam February 23, 2017
- Latest General Knowledge Quiz for SSC Exam February 23, 2017.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- देश का प्रथम राज्य, जहां विभिन्न सब्सिडी और लाभ वितरण हेतु आधार विधेयक 2017 को पारित किया गया ?
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- नई दिल्ली
- आंध्र प्रदेश
Show Answers
21 फरवरी 2017 को गुजरात विधानसभा ने सर्वसम्मति से आधार विधेयक 2017 को पारित किया। यह विधेयक राज्य सरकार को प्रभावी और लक्षित तरीके से विभिन्न सब्सिडी और लाभ वितरण योजना के लिए आधार कार्ड को उपयोग में लेने की अनुमति देता है। हमें ध्यान देना चाहिए कि यह विधेयक केंद्रीय आधार अधिनियम 2016 के तहत तैयार किया गया है. केंद्रीय आधार अधिनियम 2016 राज्य सरकारों को विभिन्न सब्सिडी योजनाओं हेतु आधार संख्या के उपयोग की अनुमति प्रदान करता है।
- “संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष” की स्थापना की गई थी ?
- वर्ष 1969
- वर्ष 1971
- वर्ष 1973
- वर्ष 1975
Show Answers
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की स्थापना प्रजनन स्वास्थ्य सुधार सेवाओं को बेहतर करने हेतु वर्ष 1969 में की गई। जिसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर, यूनाइटेड स्टेट्स में स्थित है. हाल ही में यह संगठन मादा जननांग विकृति के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने अभियान के लिए जाना गया। 21 फरवरी 2017 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत “साथिया संसाधन किट और मोबाइल एप्लीकेशन” का शुभारंभ किया। हमें ध्यान देना चाहिए की राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा वित्त पोषित है।
- 22 फरवरी 2017 को पांच दिवसीय “अवैध शिकार ऑपरेशन” प्रारंभ करने वाला टाइगर रिजर्व है ?
- काजीरंगा टाइगर रिज़र्व
- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
- कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व
- बांदीपुर टाइगर रिजर्व
Show Answers
22 फरवरी 2017 को कार्बेट टाइगर रिजर्व में अवैध शिकार को रोकने हेतु 15 दिवसीय “अवैध शिकार ऑपरेशन/Anti-Poaching Operation” प्रारंभ किया गया। अपनी तरह के इस पहले ऑपरेशन के तहत वनरक्षकों को आत्मरक्षा में शिकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्ष 2015 की बाघ जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक कर्नाटक के उपरांत उत्तराखंड 340 बाघों के साथ देश का दूसरा सबसे अधिक बाघों की आबादी वाला क्षेत्र है।
- 22 फरवरी 2017 को शादी में अतिथियों की संख्या पर प्रतिबंध लगाने वाला देश का प्रथम राज्य है ?
- गुजरात
- हरियाणा
- हिमाचल
- जम्मू और कश्मीर
Show Answers
22 फरवरी 2017 को जम्मू कश्मीर सरकार ने शादियों में होने वाले भोजन और आवश्यक वस्तुओं की बर्बादी को सीमित करने हेतु एक ऐतिहासिक फैसला लिया। जम्मू कश्मीर सरकार के उपभोक्ता मामलात और खाद्य मंत्रालय ने शादियों में होने वाले असाधारण व्यय का विवेकाधीन उपयोग को रोकने के क्रम में अतिथियों की संख्या पर प्रतिबंध का आदेश जारी किया। संबंधित आदेश के तहत बेटी की शादी में 500, जबकी बेटे की शादी में 400 और सगाई समारोह में सौ लोगों को आमंत्रित किया जा सकेगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि विवाह (अनिवार्य पंजीकरण और अपव्यय की रोकथाम) विधेयक, 2016 आगामी लोकसभा सत्र में निजी सदस्य विधेयक के रूप में लाया जाएगा।
- वह देश, जिसके साथ भारत ने परमाणु हथियार संबंधित दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने पर समझौता विस्तार पर सहमति जारी की ?
- चीन
- पाकिस्तान
- अफगानिस्तान
- बांग्लादेश
Show Answers
31 दिसंबर 1981 को भारत और पाकिस्तान ने प्रोहिबिशन ऑफ अटैक अगेंस्ट न्युक्लियर इंस्टॉलेशन समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। समझौता ज्ञापन के तहत भारत और पाकिस्तान ने पहली बार 1 जनवरी 1992 को अपनी परमाणु सूचियों का आदान प्रदान किया। यह सूची आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में स्थित राजनीतिक चैनलों के माध्यम से किया जाता है। 21 फरवरी 2017 को भारत ने पाकिस्तान के साथ परमाणु हथियार संबंधित दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने वाले प्रोहिबिशन ऑफ अटैक अगेंस्ट न्युक्लियर इंस्टॉलेशन पर 5 वर्षीय विस्तार समझौते पर सहमति जारी की।