General Knowledge Quiz For SSC Exam November 7-8, 2016
- Latest General Knowledge Quiz for SSC Exam November 7-8, 2016.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- वह महिला हॉकी टीम, जिसने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2016 जीती है ?
- भारतीय
- ऑस्ट्रेलियन
- पाकिस्तानी
- बांग्लादेशी
Show Answers
4 नवंबर 2016 को भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला वर्ग में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2016 जीत ली। यह भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रथम एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत है। हमें ध्यान देना चाहिए कि महिला वर्ग में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप टूर्नामेंट वर्ष 2011 में एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा प्रारंभ किया गया था।
- वह केंद्रीय मंत्रालय जिसने हाल ही में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रारंभ किया ?
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
- वित्त मंत्रालय
Show Answers
4 नवंबर 2016 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और और निजी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य जांच प्रदान करना है। यह अभियान केवल 3-6 महीने की गर्भावस्था की अवधि में गर्भवती महिलाओं के लिए लागू है।
- अंतर्राष्ट्रीय सुनामी जागरूकता दिवस आयोजित किया जाता है ?
- 5 नवंबर
- 6 नवंबर
- 7 नवंबर
- 8 नवंबर
Show Answers
सुनामी के बारे में दुनिया भर के लोगों के बीच जागरूकता फैलाने हेतु प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सुनामी जागरूकता दिवस 5 नवंबर 2016 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2015 में अपने प्रस्ताव द्वारा 5 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया था।
- बाल्टिक सागर से प्रथम देश, जिसने चीन की ‘एक बेल्ट-एक रोड’ पहल के साथ जुड़ने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ?
- फिनलैंड
- इस्टोनिया
- लातविया
- पोलैंड
Show Answers
4 नवंबर 2016 को बाल्टिक सागर क्षेत्र के लातविया देश ने चीन के एक बेल्ट एक रोड पहल के साथ जुड़ाव करते हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसी के साथ लातविया बाल्टिक सागर का प्रथम देश बन गया, जिसने चीन की एक रोड एक पहल से जुड़ाव किया। हमें ध्यान देना चाहिए कि चीन की एक रोड एक बेल्ट परियोजना का प्रमुख उद्देश्य एशिया अफ्रीका और यूरोपियन देशों में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए व्यापार चीनी व्यापार को बढ़ाना है।
- वह भारतीय राज्य, जिसने हाल ही में विश्व बैंक की ‘ऊर्जा दक्षता कार्यान्वयन तैयारी’ सूची में प्रथम स्थान दिया गया ?
- तेलंगाना
- आंध्र प्रदेश
- राजस्थान
- हरियाणा
[the_ad id=”2408″]Show Answers
5 नवंबर 2016 को विश्व बैंक द्वारा ऊर्जा दक्षता कार्यान्वयन तैयारी सूची जारी की गई, जिसमें आंध्र प्रदेश को प्रथम स्थान दिया गया। इस सूची में आंध्रप्रदेश के उपरांत राजस्थान (41.89), कर्नाटक (39.34), महाराष्ट्र (39.29) क्रमशः दूसरे तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। हमें ध्यान देना चाहिए कि आंध्र प्रदेश सरकार ने एलईडी प्रकाश व्यवस्था के उपयोग के माध्यम से 2 साल में 15 मिलियन यूनिट ऊर्जा की बचत की थी।
- लोकतक झील किस राज्य में स्थित है ?
- मिजोरम
- मणिपुर
- असम
- पश्चिम बंगाल
Show Answers
लोकतक झील पूर्वोत्तर भारत में सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है, जो Phumdis के लिए प्रसिद्ध है। Phumdis वनस्पति मिट्टी और कार्बनिक पदार्थों के अपघटन के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करता है। केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क भी इस झील क्षेत्र में शामिल है, जो नेशनल पार्क के साथ-साथ संगाई हिरण की अंतिम प्रकृतिक शरणस्थली है। हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने लोकतक झील के प्रबंधन और संरक्षण हेतु 4 सदस्य टीम का गठन किया है।
- भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान भारत के राज्य में स्थित है ?
- तेलंगाना
- ओडिशा
- केरल
- मध्य प्रदेश
Show Answers
भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान केंद्रपाड़ा, ओडिशा में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो अपने अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र, सदाबाहर वन, एवियन जीव, उभयचर और वनस्पति की जैविक विविधिता के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण संघ (यूनेस्को) की 2 सदस्य तकनीकी मूल्यांकन समिति ने नेशनल पार्क का दौरा किया।
- पंडित अमरदेव, का संबंध किस देश है ?
- नेपाल
- भारत
- श्रीलंका
- अमेरिका
Show Answers
पंडित अमरदेव श्रीलंका की एक प्रसिद्ध श्रीलंकाई गायक, वायलिन वादक और संगीतकार थे। जिनका हाल ही में श्रीलंका में 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, भारत के पद्मश्री पुरस्कार सहित कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
- देश की प्रथम इंटरनेशनल एग्रो बायो डाइवर्सिटी कांग्रेस आयोजित की गई ?
- श्रीनगर
- नई दिल्ली
- हैदराबाद
- जयपुर
Show Answers
6 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में देश के प्रथम इंटरनेशनल एग्रो बायो डाइवर्सिटी कॉन्ग्रेस का शुभारंभ किया। एग्रो बायो डाइवर्सिटी से तात्पर्य विविधता और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खाद्य श्रंखला में शामिल पौधों और जानवरों से है। हमें ध्यान देना चाहिए कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पशु विविधता और अद्वितीय फसल वाला देश है।
- वह भारतीय शख्सियत, जिसे हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंतराष्ट्रीय विधि आयोग में निर्वाचित किया गया है ?
- अनिरुद्ध राजपूत
- कमलकांत मित्तल
- विष्णु सैनी
- अर्जुन पांडे
[the_ad id=”2408″]Show Answers
भारतीय वकील अनिरुद्ध राजपूत को 33 अन्य सदस्यों के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंतराष्ट्रीय विधि आयोग में सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है। इस नियुक्ति के उपरांत श्री अनिरुद्ध राजपूत भारतीय नागरिक हैं जिसने अंतरराष्ट्रीय विधि आयोग में सदस्यता ग्रहण की। हमें ध्यान देना चाहिए कि अंतराष्ट्रीय विधि आयोग को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1947 में अंतरराष्ट्रीय कानून की सुनिश्चितता बनाए रखने हेतु स्थापित किया गया था।
Vry good
Gud information