GK in Hindi & Current Affairs Objective Questions Answers of August 2-3, 2016
- Latest GK in Hindi & Current Affairs of August 2-3, 2016.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- 30 जुलाई 2016 को केंद्र सरकार द्वारा गठित समन्वय समिति, जो केंद्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी का कार्य करेगी ?
- स्मृति
- दिशा
- ज्ञानता
- अभिनव
Show Answers
30 जुलाई 2016 को केंद्र सरकार ने केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन निगरानी हेतु जिला विकास समन्वय और प्रभावित विकास समिति का गठन किया। इस समिति की प्रथम बैठक 13 अगस्त 2016 आयोजित की जायेगी। इस समन्वय समिति को ‘दिशा’ नाम से भी जाना जा रहा है। इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य केंद्र राज्य और स्थानीय पंचायतों के बीच में समन्वय स्थापित कर निगरानी करना है। वर्तमान में यह समिति 28 केंद्रीय परियोजनाओं पर ही ध्यानाकर्षण करेगी। इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनोनीत व लोकसभा के सबसे वरिष्ठ निर्वाचित सदस्य होंगे।
- त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन के बारे में जो कथन सत्य है ?
- यह उत्तर पूर्वी राज्य को ब्रॉडगेज रेलवे से कनेक्ट करती है
- यह दिल्ली से त्रिपुरा के बीच साप्ताहिक ट्रेन है
- यह अगरतला-अखौरा इंटरनेशनल रेल लिंक परियोजना का प्रथम चरण है
- उपरोक्त सभी
Show Answers
त्रिपुरासुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन उत्तरी पूर्वी राज्य त्रिपुरा को ब्राडगेज रेलवे से कनेक्ट करने के उपरांत चलाई गई प्रथम एक्सप्रेस ट्रेन है। जो साप्ताहिक रूप से दिल्ली से त्रिपुरा के बीच चलेगी। इस ट्रेन को अगरतला-अखौरा इंटरनेशनल रेल लिंक परियोजना का प्रथम चरण नामित किया जा रहा है। अगरतला-अखौरा रेलवे लिंक परियोजना भारत और बांग्लादेश ब्रॉडगेज रेल लिंक परियोजना है। जिसके तहत भारत कुल 15 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन (10 किलोमीटर बांग्लादेश में और 5 किलोमीटर भारत में) पर होने वाले कुल खर्च 968 करोड़ का वहन करेगा।
- पटना उच्च न्यायालय के 39 वें नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश है ?
- मीत सिंह भाटिया
- रजत भार्गव
- मनोज कुमार दास
- इकबाल अहमद अंसारी
Show Answers
30 जुलाई 2016 को जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी ने पटना उच्च न्यायालय के 39 वें मुख्य नयायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्य भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह बिहार के राज्यपाल रामनाथ ने सविधान के अनुच्छेद 219 के तहत जस्टिस इकबाल अहमद अंसारी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। श्री अंसारी इससे पूर्व नवंबर 2013 और दिसंबर 2014 में पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे थे। विशेष कथन: श्री अंसारी 29 अक्टूबर 2016 को इस पद से रिटायर हो जाएंगे।
- विश्व के पहले स्काई गोताखोर, जिन्होंने 25000 फीट से बिना पैराशूट जंप लगाई ?
- Don Kellner
- Luke Aikins
- Nerve Rush
- Christain Jack
Show Answers
31 जुलाई 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के स्काई गोताखोर Luke Aikins ने 25,000 फीट से बिना पैराशूट जंप लगाने और सुरक्षित लैंडिंग करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह रिकॉर्ड हवाई जहाज से 2 मिनट की गिरावट समय के साथ दक्षिण कैलिफ़ोर्निया में 100*100 फीट लंबे जाल में सुरक्षित लैंडिंग कर बनाया।
- वह शख्सियत, जिसे मोहन बागान रत्न -2016 से सम्मानित किया ?
- हरि रंजन राव
- करुणा शंकर भट्टाचार्य
- सय्यद नईमुद्दीन
- रवि जौहरी
Show Answers
मोहन बागान एफसी दिग्गज भारतीय फुटबॉलर सय्यद नईमुद्दीन को क्लब का सर्वोच्च सम्मान पुरस्कार मोहन बागान रत्न 2016 से सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष 29 जुलाई को आयोजित सम्मान समारोह में क्लब फुटबॉल खिलाड़ियों को उनके अभूतपूर्व योगदान हेतु सम्मानित करता है। वर्ष 2015 में फुटबॉलर करुणा शंकर भट्टाचार्य को मोहन बागान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
[the_ad id=”1991″] - 1 अगस्त 2016 को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है ?
- चांदनी सिंह
- आशीष गुप्ता
- रुचिका कटिहार
- रानी सिंह नैयर
Show Answers
1 अगस्त 2016 को वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी रानी सिंह नैयर को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन कार्यरत है। यह भारत में प्रत्यक्ष करों से संबंधित नीति तैयार करने वाली सर्वोच्च निकाय है।
- कनाडा ओपन टूर्नामेंट 2016 के पुरुष एकल वर्ग में विजेता है ?
- एंडी मुरे
- राफेल नडाल
- रोजर फेडरर
- नोवाक जोकोविच
Show Answers
सर्बिया से विश्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने हाल ही में पुरुष एकल वर्ग में प्रतिष्ठित कनाडा ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2016 जीत लिया है। कनाडा ओपन टूर्नामेंट को रोजर्स क्लब टूर्नामेंट और एटीपी टोरंटो मास्टर टूर्नामेंट के नाम से भी जाना जाता है। कनाडा ओपन टेनिस टूर्नामेंट विश्व के कुछ प्रमुख और सबसे पुराने टेनिस टूर्नामेंट में से एक है। इस टूर्नामेंट की स्थापना वर्ष 1881 में कनाडा में की गई थी।
- 1 अप्रैल 2016 को चीनी प्रायद्वीप Dapeng से टकराने वाला उष्णकटिबंधीय तूफान है ?
- Nida
- Merger
- Filista
- Reopts
Show Answers
1 अगस्त 2016 को चीनी प्रायद्वीप Dapeng से टकराने वाला उष्णकटिबंधीय तूफान ‘Nida’ है। इस तूफान को फिलीपींस में Cariana के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में इस तूफान की 150 किलोमीटर गति वाली तेज हवा और बारिश ने मनीला, फिलीपींस के दक्षिण पूर्व में 1,020 किलोमीटर के दायरे को काफी नुकसान पहुंचाया।
- पंडित लच्छू महाराज, जिनका हाल ही में निधन हो गया का संबंध किस संगीत यंत्र से है ?
- बांसुरी
- शहनाई
- तबला
- वीणा
Show Answers
विश्व प्रसिद्ध तबला वादक पंडित लच्छू महाराज का हाल ही में वाराणसी उत्तर प्रदेश में निधन हो गया। वे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक थे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के कला प्रेमियों का आकर्षण खींचा था। वर्ष 2002 में लच्छू महाराज को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया किंतु महाराज द्वारा पुरस्कार स्वीकार करने से मना कर दिया गया था।
- 31 जुलाई 2016 को भारत में अपने किस पड़ोसी देश के साथ सैन्य हॉटलाइन की स्थापना की ?
- श्रीलंका
- पाकिस्तान
- चीन
- नेपाल
Show Answers
31 जुलाई 2016 को भारत ने अपने पड़ोसी देश चीन के साथ लगती हुई सीमा के तीन अलग-अलग चेकपोस्ट पर सैन्य हॉटलाइन की स्थापना की। यह तीन प्रमुख स्थान है: Spangur, Nathu La/किबिथु (अरुणाचल प्रदेश) and Kibithu(अरुणाचल प्रदेश)। इस सैन्य हॉटलाइन की स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी दोनों पक्षों के सैन्य मुख्यालय द्वारा हाल ही में जारी की गई थी। इससे पूर्व भारत ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान, म्यांमार और नेपाल के साथ सैन्य हॉटलाइन की स्थापना कर रखी है।
this new quetions are very helpfull for compatative exam
Your Welcome, Nidhi