GK in Hindi & Current Affairs Objective Questions Answers of July 20-21, 2016
- Latest GK in Hindi & Current Affairs of July 20-21, 2016.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- वह ऑटोमैटिक सिस्टम, जिसे भारतीय रेल ट्रेन दुर्घटनाओं से बचने हेतु काम में लेने जा रही है ?
- Tri-NETRA
- Avi-NETRA
- Bpc-NETRA
- Gbc-NETRA
Show Answers
भारतीय रेलवे ने रेल दुर्घटनाओं से बचने हेतु Terrain Imaging for Diesel Drivers- Infrared Enhanced Optical and Radar Assisted (Tri-NETRA) को काम में लेना प्रस्तावित किया है। नई टेक्नोलॉजी के तहत इंफ्रारेड इमेजिंग के सहयोग से 2 से 3 किलोमीटर पहले ही रेल की पोजीशन जान ली जाएगी। रेल की पोजीशन दिखाने हेतु एक ही स्क्रीन लोकोमोटिव सिस्टम के अंदर लगाई जाएगी। यह नया सिस्टम रेलवे बोर्ड के मार्गदर्शन में रेलवे मैकेनिकल विकास प्रकोष्ठ द्वारा विकसित किया गया है।
- 19 जुलाई 2016 को संसद द्वारा पास जैव प्रौद्योगिकी विधेयक-2016 किस क्षेत्रीय केंद्र को वैधानिक दर्जा प्रदान करता है ?
- जैव प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
- जैव प्रौद्योगिकी केंद्र लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- जैव प्रौद्योगिकी केंद्र फरीदाबाद, हरियाणा
- जैव प्रौद्योगिकी केंद्र सूरतगढ़, राजस्थान
Show Answers
19 जुलाई 2016 को संसद द्वारा पास जैव प्रद्योगिकी विधेयक-2016 फरीदाबाद, हरियाणा स्थित जैव प्रौद्योगिकी केंद्र को एक वैधानिक दर्जा प्रदान करता है। इस विधेयक के उपरांत जैव प्रौद्योगिकी केंद्र फरीदाबाद, हरियाणा को एक राष्ट्रीय महत्व की संस्था का दर्जा मिल गया है। यह संस्थान जैव प्रौद्योगिकी और संबंधित क्षेत्रों में शिक्षा का अनुसंधान सुविधाओं को उपलब्ध कराने का कार्य करेगा।
- भारत के प्रथम ई-कोर्ट की स्थापना किस राज्य में की गई है ?
- तेलंगाना
- आंध्र प्रदेश
- केरल
- तमिलनाडु
Show Answers
भारत के प्रथम ई-कोर्ट की स्थापना तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में की गई है। वर्तमान में यह उच्च न्यायालय तेलंगाना, आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों का उच्च न्यायालय है। भारत के प्रथम ई-कोर्ट का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के ई-समिति के अध्यक्ष व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर द्वारा किया गया। ई-न्यायालय का उद्देश्य वादियों के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करना है।
- बीसीसीआई में सुधारों पर गठित लोढ़ा समिति की प्रमुख सिफारिश है ?
- बीसीसीआई में दोहरे पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति पर रोक लगाना
- बीसीसीआई पदाधिकारी अधिकतम 3 वर्ष तक पद पर रह सकता है
- राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम केवल एक वोट डाल सकती है
- उपरोक्त सभी
Show Answers
18 जुलाई 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई ने सुधारों पर गठित समिति की प्रमुख सिफारिशें मानते हुए केंद्र सरकार को नियमानुसार कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया है।सुधारों पर प्रमुख सिफारिशें है: 1. बीसीसीआई पदाधिकारी अधिकतम 3 वर्ष तक पद पर रह सकते हैं। 2. बीसीसीआई में दोहरे पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। 3. राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम चुनाव के समय एक वोट डाल सकेगी।
- ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए हैं ?
- मैल्कम टर्नबुल
- टोनी एबट
- केविन रुड
- जूलिया गिलार्ड
[the_ad id=”1991″]Show Answers
17 जुलाई 2016 को मैल्कम टर्नबुल ने संघीय चुनाव में जीत के उपरांत अपने दूसरे कार्यकाल के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के 29 वें प्रधानमंत्री बन गए। इससे पूर्व उन्होंने सितंबर 2015 में नि:वर्तमान प्रधानमंत्री टोनी एबट को पार्टी के आंतरिक नियंत्रण मतदान में हराकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया था।
- 19 जुलाई 2016 को राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास बाल श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक-2012 किस विधेयक में संशोधन की अनुसंशा करता है ?
- श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक 1999
- श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक 1986
- श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2001
- श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2005
Show Answers
19 जुलाई 2016 को राज्यसभा में वर्ष 2012 के प्रस्तावित बाल श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2012 को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। यह विधेयक बाल श्रम (निषेध एवं नियमन) संशोधन विधेयक 1986 में संशोधन की अनुसंशा करता है व बाल श्रम के खिलाफ सख्त सजा एवं कानूनी दायरे को बढ़ाने की भी अनुशंषा करता है। यह विधेयक एक नई श्रेणी “किशोर” को जोड़ने का प्रस्ताव रखता है, जिसमें 14 से 18 वर्ष के व्यक्ति शामिल होंगे। यह विधायक बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध लगाता है, जिससे निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 के तहत शिक्षा मिलना सभी बच्चों को मिलना सुनिश्चित किया जा सकेगा।
- वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ हिमालयन जियोलॉजी स्थित है ?
- ऋषिकेश
- दार्जिलिंग
- देहरादून
- श्रीनगर
Show Answers
17 जुलाई 2016 को वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ हिमालयन जियोलॉजी और इसरो द्वारा संयुक्त रुप से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग की वजह से भारत के गंगोत्री स्थित ग्लेशियर प्रतिवर्ष 5 मीटर से 20 मीटर तक पिघल रहे हैं। गंगोत्री ग्लेशियर (30 किलोमीटर लंबाई) भारत का सबसे बड़ा ग्लेशियर है, जो उत्तराखंड के सतोपंथ हिमनद पर स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1968 से 2006 तक अलकनंदा बेसिन ग्लेशियर 18.4 वर्ग किलोमीटर (5.7 प्रतिशत) और भागीरथी बेसिन ग्लेशियर 9 वर्ग किलोमीटर (3.3 प्रतिशत) तक पिघल गए हैं।
- “The Great India Run” भारत की प्रथम मल्टी सिटी मैराथन किस शहर में प्रारंभ की गई ?
- चंडीगढ़
- जयपुर
- लखनऊ
- नई दिल्ली
Show Answers
17 जुलाई 2016 को भारत की पहली मल्टी सिटी मैराथन “The Great India Run” नई दिल्ली में प्रारंभ हुई। यह मैराथन उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दादरा और नगर हवेली होती हुई 6 अगस्त 2016 को मुंबई में समाप्त होगी। इस मैराथन का प्रमुख उद्देश्य देश में सक्रिय रुप से स्वास्थ्य के बारे में जनचेतना फैलाना है।
- वह भारतीय राज्य, जहां भारत की पहली ‘एकीकृत अपराधिक न्याय प्रणाली’ शुरु की जा रही है ?
- तेलंगाना
- पंजाब
- झारखंड
- असम
Show Answers
भारत की प्रथम ‘एकीकृत अपराधिक न्याय प्रणाली’ की स्थापना तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में की जा रही है। वर्तमान में यह उच्च न्यायालय तेलंगाना, आंध्र प्रदेश दोनों राज्यों का उच्च न्यायालय है। भारत की प्रथम एकीकृत अपराधिक न्याय प्रणाली का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के ई-समिति के अध्यक्ष व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर द्वारा किया गया। इस प्रणाली के तहत अदालतों, पुलिस स्टेशन, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला, अभियोजन और जिलों का एकीकरण कर न्याय प्रणाली को गति प्रदान करना है।
- वह भारतीय राज्य जिसने छात्रों हेतु ‘स्थानीय भाषा स्कूल योजना’ प्रारंभ की है ?
- पंजाब
- गोवा
- तमिलनाडु
- राजस्थान
Show Answers
गोवा सरकार ने हाल ही में छात्र/ छात्रा हेतु स्थानीय ‘भाषा स्कूल योजना प्रारंभ’ की है। इस योजना के तहत सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय कोकणी और मराठी माध्यम से छात्रों को शिक्षा मुहैया कराएंगे। इसमें अनुदान स्वरूप सरकार प्रति छात्र प्रतिमाह ₹400 दस महीनों तक प्रदान करेगी।