GK in Hindi & Current Affairs Objective Questions Answers of July 1-2, 2016
- Latest GK in Hindi & Current Affairs of July 1-2, 2016.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- 30 जून 2016 को केंद्रीय मानव संसाधन विभाग में किस नए ऑनलाइन शिक्षक शिक्षा पोर्टल का शुभारंभ किया है ?
- ज्ञानम
- शिक्षक शिक्षा
- पर्यवेक्षक
- परीक्षक
Show Answers
30 जून 2016 को केंद्रीय मानव संसाधन विभाग में शिक्षा और प्रशिक्षण जिला संस्थानों एक ऑनलाइन शिक्षक शिक्षा पोर्टल “परीक्षक/ Prashikshak” का शुभारंभ किया है। यह ऑनलाइन पोर्टल स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु सेंट्रल स्क्वायर फाउंडेशन और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की संयुक्त प्रयासों से विकसित किया गया है।
- केंद्रीय रेल मंत्रालय की ऑनलाइन प्रणाली, जो पूर्व रेलवे कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण हेतु प्रारंभ की गई है ?
- समाधान
- साधना
- निवारण
- उपरोक्त में से कोई भी नहीं
Show Answers
केंद्रीय रेल मंत्रालय ने हाल ही में पूर्व रेलवे कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण हेतु एक नई ऑनलाइन प्रणाली “निवारण” का शुभारंभ किया है। निवारण पोर्टल पर कर्मचारी अपनी शिकायतों को दर्ज करवा सकता है। साथ ही अपनी शिकायत पर की गई कार्यवाही की प्रगति जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह प्रणाली शिकायत पर उच्च अधिकारियों द्वारा संतोषजनक निर्णय ना पाए जाने पर भी रेलवे कर्मचारियों को अग्रिम अपील की सेवा प्रदान करता है।
- अंतर्राष्ट्रीय सौर एलायंस के बारे में जो कथन सत्य है ?
- यह 121 देशों का अंतरराष्ट्रीय संगठन है
- यह भारत और फ्रांस द्वारा वर्ष 2015 में प्रारंभ किया गया था
- इसका मुख्यालय गुड़गांव नई दिल्ली में स्थित है
- उपरोक्त सभी
Show Answers
अंतरराष्ट्रीय सौर एलायंस 121 देशों का अंतरराष्ट्रीय संगठन है। यह भारत और फ्रांस द्वारा नवंबर 2015 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के द्वारा पेरिस में प्रारंभ किया गया था। वर्तमान में इसका मुख्यालय गुड़गांव, भारत में स्थित है। इस एलायंस का मुख्य उद्देश्य कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच में सौर ऊर्जा का दोहन कर सामूहिक प्रयास से बिजली उत्पादन करना है। हाल ही में विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय सौर एलायंस ने भारत की सौर पहल का समर्थन करने हेतु 100 अरब डॉलर उपलब्ध कराने के लिए समझौता हस्ताक्षर किए है।
- वर्ष 2016 महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी के विजेता है ?
- नीदरलैंड
- अर्जेंटीना
- ब्रिटेन
- ऑस्ट्रेलिया
Show Answers
लंदन के ली-वेली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में खेले गए फाइनल मैच में अर्जेंटीना की महिला टीम ने नीदरलैंड की टीम को 2-1 से पराजित कर वर्ष 2016 महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली है। इस जीत के साथ अर्जेंटीना की महिला टीम ने सात बार महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती है।
- भारत और इजरायल द्वारा संयुक्त रुप से विकसित मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, जिसका हाल ही में सफल परीक्षण किया गया ?
- MR-SGM
- MR-GAM
- MR-SAM
- MR-MSG
Show Answers
हाल ही में भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीओ) और इजराइल के इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने संयुक्त रूप से विकसित अपनी मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल MR-SAM का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह मिसाइल परीक्षण चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज में एक मोबाइल लांचर द्वारा किया गया। परीक्षण के दौरान रडार से संकेत मिलने के बाद मिसाइल ने सफलतापूर्वक एक चलते हुए हवाई लक्ष्य को सफलतापूर्वक टारगेट किया।
- वह भारतीय राज्य, जहां भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, पशु जैव विविधता पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव हेतु एक परियोजना प्रारंभ करने जा रहा है ?
Show Answers
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण ने पशु जैव विविधता पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव हेतु एक नई परियोजना प्रारंभ की है। इसका उद्देश्य लंबे समय अंतराल में जैव विविधता पर जलवायु परिवर्तन संबंधित दस्तावेज तैयार करना है। इस क्रम में 5 हिमालयी राज्य उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश का चयन किया गया है। यह परियोजना पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 3 वर्ष के लिए वित्त पोषित है। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण भारत में जीव वर्गीकरण की सर्वोच्च संस्थान है, इसकी स्थापना 1 जुलाई 1916 को की गई थी। हमें याद रखना चाहिए, वर्ष 2016 भारतीय प्राणी सर्वेक्षण का शताब्दी वर्ष है।
- वह शख़्सियत, जिसे हाल ही में Great Immigrants: The Pride of America Award से नवाजा गया है ?
- विक्रम मल्होत्रा
- हरि श्रीनिवासन
- सुंदर पिचाई
- इंउपरोक्त सभी
Show Answers
28 जून 2014 को भारतीय अमेरिकियों को Great Immigrants: The Pride of America Award से नवाजा गया है। इनके नाम है: (1) सुंदर पिचाई: यह सर्च इंजन कंपनी गूगल के सीईओ है। (2) हरि श्रीनिवासन: यह पीबीएस न्यूज़हॉर के साथ जुड़े पत्रकार है। (3) विक्रम मल्होत्रा: यह मैकिन्से से जुड़े हुए हैं। (4) भारती मुखर्जी: यह पुरस्कार विजेता लेखक हैं साथ ही कैलिफ़ोर्निया बर्कले विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर भी हैं। Great Immigrants: The Pride of America Award अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर प्रतिवर्ष 4 जुलाई को न्यूयॉर्क स्थित कार्नेगी निगम द्वारा दिया जाता है।
- स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी टारपीडो, जिसे हाल ही में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया है ?
- दृश्यम अस्त्र
- ब्रज अस्त्र
- त्रिशूल अस्त्र
- वरुण अस्त्र
Show Answers
28 जून 2016 को स्वदेश निर्मित पनडुब्बी रोधी तारपीडो वरुण अस्त्र (Varunastra) को भारतीय नौसेना में शामिल कर लिया गया है। इस उपलब्धि के उपरांत भारत दुनिया के उन 8 देशों में शामिल हो गया है, जिनके पास पनडुब्बी रोधी टारपीडो के निर्माण और डिजाइन की क्षमता है। वरुण अस्त्र (Varunastra) नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, डीआरडीओ की एक प्रमुख प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया है। वरुण अस्त्र (Varunastra) गहरे और तटीय जल में गुढ़ और शांत पनडुब्बियों को निशाना बनाने में सक्षम है।
- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है ?
- 29 जून
- 27 जून
- 30 जून
- 1 जुलाई
Show Answers
राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस, हर साल 29 जून को दैनिक जीवन में और योजना व विकास की प्रक्रिया में सांख्यकी के महत्व के बारे में जनता में जागरुकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस का 10वाँ संस्करण मनाया गया, जबकि विश्व सांख्यिकी दिन 20 अक्टूबर 2010 दुनिया भर में पहली बार मनाया गया। यह भारत के प्रख्यात सांख्यिकीविद् स्वर्गीय प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाया जाता है। श्री प्रशांत चंद्र दुनिया में मान्यता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय सांख्यिकीविद् थे। उन्होंने वर्ष 1933 में पहली भारतीय सांख्यिकी पत्रिका “सांख्य” की स्थापना की थी।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया है ?
- स्वीडन
- बोलीविया
- इथोपिया
- उपरोक्त सभी
Show Answers
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में इथोपिया, बोलीविया, स्वीडन कजाकिस्तान को निर्वाचित किया गया है। नव निर्वाचित सदस्य देशों का कार्यकाल 1 जनवरी 2017 से 2 साल के लिए रहेगा। साथ ही नव निर्वाचित सदस्य देश स्पेन, मलेशिया, न्यूजीलैंड, अंगोला और वेनेजुएला की जगह लेंगे।
New to your blog. Stumbled upon it browsing the web. Keep up the great work. I am hoping you update it regularly.
I cannot thank you enough for the article.Really looking forward to reading more. Want more.