General Knowledge Quiz For SSC Exam December 22-23, 2016
- Latest General Knowledge Quiz for SSC Exam December 22-23, 2016.
- This webpage contains Current Affairs & General Knowledge Questionnaire along with fully de-scripted Answer.
- राष्ट्रीय गणित दिवस प्रतिवर्ष भारत में आयोजित किया जाता है ?
- 22 दिसंबर
- 20 दिसंबर
- 21 दिसंबर
- 23 दिसंबर
Show Answers
भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के जन्म वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस आयोजित किया जाता है। वर्ष 2016 में श्री निवास रामानुजम की 129 वीं जयंती आयोजित की गई। हमें ध्यान देना चाहिए कि केंद्र सरकार ने श्रीनिवास रामानुजन की 125 वी जयंती के उपलक्ष पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाना प्रस्तावित किया था।
- केंद्र सरकार द्वारा कैशलेस लेन देन को प्रोत्साहित करने हेतु किस अधिनियम में परिवर्तन प्रस्तावित है ?
- मजदूरी भुगतान अधिनियम -1936
- मजदूरी भुगतान अधिनियम -1946
- मजदूरी भुगतान अधिनियम -1956
- मजदूरी भुगतान अधिनियम -1966
Show Answers
केंद्र सरकार ने देश में कैशलेस लेन देन के भुगतान को प्रोत्साहित करने हेतु वर्तमान “मजदूरी भुगतान अधिनियम- 1936” की धारा 6 में परिवर्तन का प्रस्ताव, राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेजा है। जिसके उपरांत यह संविधान के अनुच्छेद 123 के रूप में कानून बन जाएगा। हमें ध्यान देना चाहिए कि मजदूरी भुगतान अधिनियम- 1936 के तहत नियोक्ता को कार्यकर्ता की मजदूरी भुगतान माध्यम (चेक और बैंक खातों) हेतु लिखित अनुमति अनिवार्य है।
- सहस्त्र (SASTRA) रामानुजम पुरस्कार जीतने वाली प्रथम महिला गणितज्ञ है ?
- Kaisa Matomaki
- Maryam Mirzakhani
- Katherine Johnson
- Cheryl Praeger
Show Answers
सहस्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार वर्ष 2005 में सनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान अकादमी द्वारा स्थापित प्रतिष्ठित पुरस्कार है। यह पुरस्कार महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के नाम पर रखा गया है। फिनलैंड की Kaisa Matomaki प्रथम महिला गणितज्ञ है, जिसे सहस्त्र रामानुजन पुरस्कार-2016 से नवाजा गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि इस पुरस्कार हेतु प्राप्तकर्ता की अधिकतम आयु 32 वर्ष है और पुरस्कार समारोह श्री रामानुजम के गृह जिले कुंभकोणम में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
- वह सुरक्षा बल, जो पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा ?
- सीमा सुरक्षा बल
- राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड
- सहस्त्र सीमा बल
- इंडो तिब्बत पुलिस बल
Show Answers
वर्ष 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद स्थापित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, गृह मंत्रालय के अधीन एक भारतीय विशेष बल इकाई है। 26 जनवरी 2017 को अपनी स्थापना के उपरांत पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व केवल भारतीय सेना की विशेष बलों की टुकड़ियां ही गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राजपथ पर परेड में भाग लेती रही है।
- भारत को Global Wind Power Installed Capacity Index-2015 में स्थान दिया गया है ?
- दूसरा
- तीसरा
- चौथा
- पांचवा
[the_ad id=”2408″]Show Answers
Global Wind Power Installed Capacity Index से तात्पर्य उस सूची से है जिसमें विश्व भर के देशों को उनकी पवन ऊर्जा क्षमता के आधार पर अंकित किया गया है। हाल ही में जारी वर्ष 2015 की सूची में भारत को 25,088 मेगावाट की पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता पर चौथा स्थान दिया गया है। इस सूची में चीन प्रथम (14,5362 मेगावाट), अमेरिका द्वितीय (74,471 मेगावाट) और जर्मनी तृतीय (44,947 मेगावाट) स्थान पर रहे। हमें ध्यान देना चाहिए कि वर्ष 2015-16 में भारत ने अतिरिक्त 3,423 मेगावाट की विशालतम पवन ऊर्जा क्षमता हासिल की है।
- वह अत्यंत सुक्ष्म खनिज, जो बर्फ के क्रिस्टल बनाने में सहायक है ?
- Chlorite
- Illite
- Smectite
- Kaolinite
Show Answers
20 दिसंबर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में अलग-अलग वायुमंडलीय कणों पर बर्फ के क्रिस्टल बनाने की रचना का प्रयोग किया। परीक्षण के दौरान अत्यंत सुक्ष्म Kaolinite समूह के खनिज को काम में लिया गया। kaolinite को एक बेहद सीमित जलवायु नियंत्रित कक्ष में रखा गया था, जहां विषम जातीय (Heterogeneous) आकर्षण प्रक्रिया स्वरूप जलवाष्प बर्फ क्रिस्टल के रूप में परिवर्तित हुए।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अनुमोदित “भारतीय उद्यम विकास सेवा” किस मंत्रालय के अधीन कार्यरत नई इकाई है ?
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
- माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय
Show Answers
21 दिसंबर 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “भारतीय उद्योग विकास सेवा” नाम की नई इकाई के गठन को अपनी सहमति जारी कर दी। भारतीय उद्यम विकास सेवा, माइक्रो लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक नई इकाई है। भारतीय उद्योग विकास सेवा, केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी स्टार्ट अप इंडिया योजना को केंद्रित और समर्पित कैडर के माध्यम से गति देने हेतु प्रारंभ की गई है।
- देश का प्रथम कौशल आधारित इंडियन इंस्टिट्यूट किस राज्य में खोला जा रहा है ?
- राजस्थान
- उत्तर प्रदेश
- हरियाणा
- आंध्र प्रदेश
Show Answers
कानपुर, उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रथम कौशल आधारित इंडियन इंस्टीट्यूट की नींव रखी। यह इंस्टिट्यूट कौशल विकास मंत्रालय और तकनीकी शिक्षा संगठन, सिंगापुर की संयुक्त पहल से चलाया जाएगा।
- वह केंद्रीय मंत्रालय जिसने “सांझी साँझ” नामक राष्ट्रीय अखबार सेवा प्रारंभ की ?
- मानव संसाधन मंत्रालय
- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय
- उपरोक्त सभी
Show Answers
31 दिसंबर 2016 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नई दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों हेतु “सांझी साँझ” नामक राष्ट्रीय अखबार सेवा प्रारंभ की। 8 पृष्ठों के इस द्विभाषीय अखबार को नई दिल्ली में प्रकाशित किया जाएगा। यह अख़बार प्रेरणादायक कहानियों के अलावा बुजुर्ग व्यक्तियों से संबंधित सरकारी योजनाओं जैसी महत्वपूर्ण और उपयोगी खबर प्रकाशित करेगा।